फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew will Depend on Central Government Decision

कोरोना महामारीः चंडीगढ़ में 14 अप्रैल के बाद कर्फ्यू हटेगा या नहीं, केंद्र सरकार के फैसले पर निर्भर

Wed, 08 Apr 2020 01:46 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 Apr 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew will Depend on Central Government Decision
यूटी एडवाइजर मनोज परिदा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पिछले पांच दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित कोई नया केस सामने नहीं आया है। वहीं, इस दौरान करीब सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बावजूद इसके चंडीगढ़ प्रशासन शहर में लगा कर्फ्यू हटाने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। प्रशासन की तरफ से साफ संकेत मिले हैं कि 14 अप्रैल के बाद भी सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस मामले में एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि एक केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते वह केंद्र सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में लगा कर्फ्यू 14 अप्रैल को हटाया जाएगा या नहीं, यह आने वाले दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या और संक्रमण के फैलने की दर पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


14 अप्रैल को ही फैसला लिया जाएगा। यहां बता दें कि प्रशासन ने 24 मार्च को शहर में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी लेकिन आदेशों में यह नहीं लिखा गया था कि यह कर्फ्यू कब तक जारी रहेगा। इसके अगले ही दिन 25 मार्च को केंद्र सरकार ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ शर्तों के साथ छूट देने पर भी विचार

शहर में कोरोना के मरीजों के संख्या की वृद्धि दर काफी कम है। इसके अलावा अभी तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। अगर यही स्थिति रही तो 14 अप्रैल के बाद नियंत्रित तरीके से लोगों को छूट दी जा सकती है। हालांकि इस बारे में फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है।

अमर उजाला ने इस बारे में प्रशासन के कई अधिकारियों से बातचीत की। ज्यादातर अधिकारियों का कहना था कि अगर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती है तो कुछ शर्तों के साथ शहरवासियों को छूट प्रदान की जा सकती है।

14 अप्रैल के बाद भी सख्ती रहेगी बरकार
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, 14 अप्रैल को केंद्र सरकार का कोई भी फैसला हो लेकिन अगले कुछ दिनों तक सख्ती जरूर बरकरार रहेगी। लॉकडाउन के तत्काल बाद एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, भीड़भाड़ के स्थान कुछ अवधि के लिए बंद रखे जा सकते हैं।

आवागमन की छूट भी शर्तों के आधार पर दी जा सकती है। इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा कि ज्यादा लोगों की मौजूदगी एक स्थान पर नहीं हो। इसके अलावा जिन सेक्टरों से संक्रमण के मामले आएंगे, वे एहतियात के तौर पर बंद रखे जा सकते हैं। निर्माण कार्य को भी धीरे-धीरे खोला जा सकता है ताकि इससे जुड़े लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed