फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, curfew, Tejashwi Yadav Appeal to MP Kirron Kher for Labourers of Bihar

कोरोना और कर्फ्यूः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री बोले- चंडीगढ़ में 200 मजदूर फंसे, कृप्या उन्हें बचाएं

Sat, 28 Mar 2020 12:37 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Mar 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, curfew, Tejashwi Yadav Appeal to MP Kirron Kher for Labourers of Bihar
Tejashwi Yadav - फोटो : Social Media
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सांसद किरण खेर को ट्वीट कर शहर में फंसे बिहार के 200 मजदूरों को बचाने की अपील की। तेजस्वी यादव के इस ट्वीट के बाद प्रशासन में खलबली मच गई और तुरंत इन मजदूरों तक खाने-पीने का सामान पहुंचाया गया। इसके बाद एडवाइजर मनोज परिदा ने इसकी जानकारी भी ट्वीट कर तेजस्वी यादव को दी।
विज्ञापन


तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा कि चंडीगढ़ के मलोया के एक मकान में बिहार के करीब 200 मजदूर फंसे हुए हैं। वह काम के लिए शहर पहुंचे थे, लेकिन यहां कर्फ्यू लगने की वजह से फंस कर रह गए हैं। इन्हें बचाया जाए। उन्होंने मजदूरों की तरफ से लिखे गए एक पत्र को भी ट्वीट किया। इसमें सभी मजदूरों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे गए थे।
विज्ञापन


मजदूरों ने लिखा था कि वह सभी फंसे हुए हैं और उनकी हालत काफी बुरी है। वह सभी बिहार जाना चाहते हैं, लेकिन कर्फ्यू की वजह से उन्हें कोई साधन नहीं मिल रहा है। उनके बच्चे घर पर अकेले हैं। किसी तरह उन्हें घर पहुंचाया जाए। इसके बाद एडवाइजर मनोज परिदा ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को आदेश दिए कि वह इस मामले को देखें। कुछ ही देर बाद सभी तक खाना पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मजदूरों में से एक बिहार के बगहा जिला के अजय कुमार ने बताया कि वह सभी घर जाना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि 21 दिन का लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही वह जा पाएंगे। हालांकि, सभी को खाना मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed