फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Simarjit Singh Bains Statement on Attack on ASI at Patiala

एएसआई पर हमले पर बैंस की टिप्पणी का विरोध, मंत्री बोले- भरोसा नहीं तो ली हुई सुरक्षा छोड़ें

Tue, 14 Apr 2020 10:48 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Apr 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Simarjit Singh Bains Statement on Attack on ASI at Patiala
सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : फाइल फोटो
लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने रविवार को पटियाला में पुलिस अफसरों पर हुए निहंगों के हमले का समर्थन किया। इसका पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने कड़ा विरोध करते हुए बैंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बैंस ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में पटियाला हमले को पुलिस की सख़्ती के विरुद्ध सार्वजनिक प्रतिक्रिया करार दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया गया था और उसे तकरीबन 8 घंटों की प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ी थी। मंत्रियों ने मांग की कि बैंस पर तुरंत महामारी रोग अधिनियम, 1897 और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के साथ-साथ आईपीसी की धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, बलबीर सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंगला और अरुणा चौधरी ने बैंस की भड़काऊ और घटिया टिप्पणियों के लिए निंदा करते हुए कहा कि अगर पंजाब पुलिस पर विश्वास नहीं हो तो उन्हें अपने लिए पुलिस का सुरक्षा प्रबंध छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बोले- माफी मांगें बैंस

मंत्रियों ने बैंस से ऐसे नाजुक समय में घटिया प्रचार करके राजनीति करने के लिए माफी मांगने की मांग भी की, क्योंकि पूरी पंजाब पुलिस फोर्स कोविड-19 से लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रही है और जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने में लगी है। बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हमारी पुलिस फोर्स पर घटिया आरोप लगाकर बैंस ने इन बहादुरों के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।’’

रंधावा ने कहा कि यह समय एकजुट होकर दुश्मन (महामारी) से लड़ने और बहादुर योद्धाओं का समर्थन करने का है, जो अपनी जान को खतरे में डालकर राज्य के लोगों की जान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। विजय इंदर सिंगला ने कहा कि यह हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान दिए जाने वाले महान बलिदानों का घोर निरादर है और इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए। अरुणा चौधरी ने कहा कि इस तरह के बयान देकर वह समाज विरोधी तत्वों को पुलिस पर हमला करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने इस दुखदायी घटना से राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश करने के लिए, बैंस को फटकार लगाते हुए कहा कि लोगों की सेवा में ड्यूटी निभाने वाली फोर्स के विरुद्ध ऐसे अपमानजनक बयान माफ करने योग्य नहीं हैं। मंत्रियों ने एएसआई हरजीत सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि पूरा पंजाब, पंजाब पुलिस फोर्स पर गर्व महसूस करता है और महामारी के विरुद्ध इस जंग में उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed