फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab Government Decision to Use Plasma Therapy

कोरोना संक्रमणः पंजाब सरकार एसीपी लुधियाना का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से कराएगी, तैयारी शुरू

Sat, 18 Apr 2020 10:31 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 18 Apr 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab Government Decision to Use Plasma Therapy
प्लाज्मा थेरेपी - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण से पीड़ितों के इलाज के लिए पंजाब सरकार पहली बार प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए सरकार ने एसपीएस अस्पताल लुधियाना की मेडिकल टीम के जरिए कोरोना संक्रमित लुधियाना के एसीपी अनिल कोहली की प्लाज्मा थेरेपी करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई वीडियो कांफ्रेंस के बाद दी। पंजाब पुलिस के एसीपी का परिवार, जो लुधियाना के अपोलो अस्पताल में दाखिल है, ने भ्री इस थेरेपी के लिए इजाजत दे दी है। अब पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टर संभावित प्लाज्मा दानी से तालमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि थेरेपी में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसका प्रबंध राज्य सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार और पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर डॉ. केके तलवाड़ द्वारा किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. तलवाड़ की विनती पर पीजीआई के बल्ड ट्रांसफ्यूजन विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. नीलम मरवाहा ने प्लाज्मा थेरेपी के लिए कोशिशों का नेतृत्व करने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अनिल कोहली के संपर्क में आए तीन व्यक्तियों के भी कोविड -19 के टेस्ट किए गए। इनमें एसीपी की पत्नी पलक कोहली, उनका ड्राइवर सिपाही प्रभजोत सिंह (फिरोजपुर) और अनिल कोहली सब- डिविजन के अधीन आने वाले क्षेत्र जोधेवाल का सब इंस्पेक्टर अर्शप्रीत गरेवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed