फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Weather Forecast

हरियाणाः मौसम फिर लेगा करवट, दो दिन बारिश होने की संभावना

Sun, 12 Apr 2020 01:30 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 12 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Weather Forecast
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा में मौसम खुश्क और साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 अप्रैल की रात मौसम करवट लेगा। उसके बाद 14 अप्रैल को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


हिसार में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 36.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं नारनौल में दिन का तापमान बढ़कर 37.8 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार में वीरवार को यह 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अंबाला, हिसार, नारनौल और करनाल में भी दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान 3-4 डिग्री और बढ़ सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम खुश्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल भी छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
नारनौल 37.8
हिसार 36.9
अंबाला  35.0
करनाल 35.2
भिवानी  34.5
चंडीगढ़ 34.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed