{"_id":"5e918d258ebc3e72b259849e","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-haryana-weather-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः मौसम फिर लेगा करवट, दो दिन बारिश होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः मौसम फिर लेगा करवट, दो दिन बारिश होने की संभावना
Sun, 12 Apr 2020 01:30 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में मौसम खुश्क और साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 अप्रैल की रात मौसम करवट लेगा। उसके बाद 14 अप्रैल को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
हिसार में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 36.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं नारनौल में दिन का तापमान बढ़कर 37.8 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार में वीरवार को यह 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अंबाला, हिसार, नारनौल और करनाल में भी दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान 3-4 डिग्री और बढ़ सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम खुश्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल भी छा सकते हैं।
विज्ञापन
कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
नारनौल 37.8
हिसार 36.9
अंबाला 35.0
करनाल 35.2
भिवानी 34.5
चंडीगढ़ 34.0