फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Shopkeepers Selling Goods with Over Pricing

कोरोनाः संकट की घड़ी में भी मुनाफा-जमाखोरी से नहीं चूक रहे दुकानदार, वसूल रहे हैं ज्यादा दाम

Wed, 08 Apr 2020 10:32 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 Apr 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Shopkeepers Selling Goods with Over Pricing
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना महामारी के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में जमाखोरी और मुनाफाखोरी को लेकर सरकार बहुत ज्यादा सख्त है। इतना ही नहीं सरकार ने वस्तुओं के ज्यादा दाम वसूलने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दे रखी है। इसके बावजूद कई दुकानदार ऐसे हैं, जो संकट की इस घड़ी में भी लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाने से चूक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


कई दुकानदार मुनाफाखोरी, जमाखोरी और ओवर प्राइसिंग जैसी करतूत कर रहे हैं। सरकार भी इन्हें बख्शने के मूड में नहीं है। नागरिक आपूर्ति, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग ऐसे केसों को लेकर बहुत गंभीर है। विभाग के तहत हर जिले में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों की देखरेख में टीमें भी छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उनके चालान भी हो रहे हैं। बहुत से दुकानदारों को चेतावनी भी जारी की गई है। वे नहीं माने तो अगली बार उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। लॉकडाउन के दौरान हालांकि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को भी लॉकडाउन की शुरुआत में ही यह चेतावनी दे दी गई थी कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवर प्राइसिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बावजूद कई दुकानदारों ने अपना खेल जारी रखा।

13 पर एफआईआर

कई दुकानदारों ने जरूरी खाद्य पदार्थों को निर्धारित रेट से अधिक दाम पर बेचा। कई दुकानदारों ने मूंग दाल की जमाखोरी की। कई मुनाफाखोरी में फंस गए। जिलों में गठित टीमों ने दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। भिवानी में 10 किराना स्टोर वालों के चालान भी किए गए, जो जमाखोरी में संलिप्त थे। इसी तरह फरीदाबाद में 5, गुरुग्राम में 2, मेवात में 3, पानीपत में  2, रेवाड़ी में 1 दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। यह सभी ओवर प्राइसिंग और कालाबाजारी में लिप्त थे।

309 ड्रग होलसेलर, कैमिस्ट संचालकों के चालान
हरियाणा में 309 होलसेलर और केमिस्ट संचालकों के भी चालान किए गए हैं। यह सभी मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी समेत अन्य अनियमितताओं में संलिप्त थे। अंबाला में 18, फरीदाबाद में 7, फतेहाबाद में 21, गुरुग्राम में 30, हिसार में 6, झज्जर में 3, जींद में 20, कैथल में 18, करनाल में 4, कुरुक्षेत्र में 14, पानीपत में 31, रेवाड़ी में 8, रोहतक में 116, सोनीपत में 7, यमुनानगर में 6 चालान किए गए हैं। मेवात एरिया में मास्क, सैनिटाइजर और दालों की कमी हो रही है, जबकि सोनीपत में मास्क और सैनिटाइजर की कमी हो गई है।

1453 दुकानदारों को चेतावनी
हरियाणा के विभिन्न जिलों में 1453 दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है और दबाव बनाया गया है कि सुचारु रूप से खाद्य पदार्थों की बिक्री करें। इस दौरान जमाखोरी, मुनाफाखोरी, ओवरप्राइसिंग कि कोई शिकायत ना मिले और सभी जरूरी 25 खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट भी दुकानों के बाहर चस्पा करें। इस कड़ी में अंबाला के 67, भिवानी के 143, चरखी दादरी के 72, फरीदाबाद के 7, फतेहाबाद के 294, गुरुग्राम के 25, हिसार के 96, झज्जर के 69, जींद के 126,  करनाल के 22, कुरुक्षेत्र के 9, मेवात के 100, नारनौल के 19, पलवल के 15, पानीपत के 294, रेवाड़ी के 57, रोहतक के 6, सोनीपत के 23 और यमुनानगर के 2 दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उन पर सुचारू सेवाएं देने का दबाव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed