{"_id":"5eabf1ad8ebc3e906a218e73","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-haryana-government-promoted-four-ipd-from-ig-to-adgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः आईजी से एडीजीपी बनाए गए चार आईपीएस, मंजूरी के बाद गृह विभाग ने दी नई नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः आईजी से एडीजीपी बनाए गए चार आईपीएस, मंजूरी के बाद गृह विभाग ने दी नई नियुक्ति
Sat, 02 May 2020 09:15 AM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 02 May 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा सरकार ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की मंजूरी के बाद चार आईपीएस अधिकारियों को आईजी से एडीजीपी पदोन्नत किया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। 1995 बैच के इन आईपीएस अफसरों को तत्काल प्रभाव से पे-मैट्रिक्स 182200-224100 में भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पदोन्नति के बाद आईपीएस डॉ. सीएस राव को एडीजीपी स्टेट क्राइम ब्रांच गुरुग्राम, चारू बाली को एडीजीपी क्राइम अगेंस्ट वीमेन, संदीप खिरवार को एडीजीपी रोहतक रेंज व सुभाष यादव को एडीजीपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो गुरुग्राम लगाया गया है। नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन