फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Education Minister Statement on Schools, Colleges, Universities Working

हरियाणाः 20 मई तक घोषित किया जाएगा 10वीं का रिजल्ट, लॉकडाउन के बाद छुट्टियों में होगी कटौती

Thu, 30 Apr 2020 09:15 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 30 Apr 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Education Minister Statement on Schools, Colleges, Universities Working
शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सरकार लॉकडाउन खुलने के बाद सिलेबस पूरा करने के लिए स्कूलों की छुट्टियों में कटौती करेगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने इसके संकेत दिए हैं। अगर पहली जून से स्कूल शुरू हुए तो गर्मी व सर्दी की 15-15 दिन की छुट्टियां नहीं होंगी। जुलाई से स्कूल लगने की स्थिति में एक घंटे अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कंवर पाल ने कहा कि 1 साल में 234 पीरियड लगते हैं। गर्मी, सर्दी की छुट्टियां खत्म करने के साथ ही महीने के दूसरे शनिवार की भी छुट्टी नहीं होगी। इन छुट्टियों को रद्द कर लॉकडाउन के दिनों की भरपाई की जाएगी। सिलेबस को कवर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरा प्लान बनाया हुआ है। यूजीसी की तरफ से भी गाइडलाइन आई हैं कि सिलेबस में 30 प्रतिशत छूट मिले और 50 अंक का पेपर हो। उन्होंने कहा कि औसत के आधार पर 20 तारीख तक दसवीं का रिजल्ट शिक्षा बोर्ड घोषित करेगा।
विज्ञापन


11वीं में विद्यार्थी प्रोविजनल दाखिला ले सकते हैं। शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट पर अभी कोई विचार नहीं किया है। उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग चल रही है लेकिन रिजल्ट आउट करने को लेकर अभी सहमति नहीं बनी है। केंद्रीय मंत्री के सामने भी यह मुद्दा रखा है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के एग्जाम पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सक्षम अभिभावक फीस देकर करें स्कूलों का सहयोग

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि प्राइवेट स्कूल स्टाफ को सैलरी दे रहे हैं। समाज को भी इसमें सहयोग करना चाहिए ताकि स्कूलों की भी व्यवस्था ठीक रहे। सक्षम अभिभावकों से निवेदन है कि वे फीस दें। फीस माफी का सरकार का कोई निर्णय नहीं है। एक महीने की ट्यूशन फीस स्कूल ले सकते हैं। स्कूलों की बसें नहीं चली तो ट्रांसपोर्ट फीस नहीं ले सकते।

फिलहाल स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान खोलने का कोई विचार नहीं
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि जब तक एक्सपर्ट नहीं कहेंगे, तब तक स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान नहीं खोले जाएंगे। शिक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सकता। एजुसेट, टीवी, केबल और ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को पढ़ाई करवाई जा रही है। सरकार की तरफ से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। बच्चों का सिलेबस कवर कराने की कोशिश की जा रही है। एजुसेट के माध्यम से 1 महीने का पाठ्यक्रम बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed