फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Delhi Government Handovered Corona Positive Patient Dead Body to Family

कोरोना संक्रमित का शव परिवार को सौंपा, दिल्ली सरकार की चूक से भड़का हरियाणा, जताया विरोध

Wed, 08 Apr 2020 10:19 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 Apr 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Delhi Government Handovered Corona Positive Patient Dead Body to Family
गृह मंत्री अनिल विज
कोरोना संकट में दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने तौर तरीकों को लेकर लगातार भाजपा के निशाने पर है। इस बार मामला हरियाणा से जुड़ा है। कोरोना पॉजिटिव सब इंस्पेक्टर के शव को बिना बताए उसके परिजनों को सौंप दिया गया। कोरोना महामारी से जूझ रही हरियाणा सरकार दिल्ली सरकार की इस हरकत  से आगबबूला है। मुख्य सचिव ने इस बाबत दिल्ली के मुख्य सचिव से बात करके उन्हें विरोध जताया है। वहीं मामले में दिल्ली के एक अस्पताल और मृतक के परिवार वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोनीपत निवासी सब इंस्पेक्टर पिछले दिनों दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुआ था। मरीज को ब्रेन स्ट्रोक होने की आशंका थी, जिसके चलते उसे अस्पताल में लाया गया था। जिस वार्ड में यह मरीज था, उसी के पास एक कोरोना पॉजिटिव केस भी दाखिल किया गया। जिसके चलते उक्त सब इंस्पेक्टर को भी कोरोना संक्रमण हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दिल्ली प्रशासन ने बिना हरियाणा सरकार को इस बात की जानकारी दिए शव उसके परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार में पुलिसकर्मियों को सलामी देने के लिए भी बुलाया गया। गांव के अन्य लोग भी अंत्येष्टि में शामिल हुए। जबकि संकट के इस दौर में सरकार अधिक लोगों को किसी की भी अंत्येष्टि में शामिल होने की इजाजत नहीं दे रही है। ऐसे में अब बड़ा संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि मौके पर मौजूद लोगों को भी संक्रमण होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अंत्येष्टि में शामिल हुए लोगों की जांच की जा रही है। वहीं हरियाणा सरकार को जब इस बात की जानकारी मिली तो राज्य की मुख्य सचिव केशनी आनंद ने दिल्ली के मुख्य सचिव से इस बात का विरोध जताया और भविष्य में ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने के लिए कहा। चूंकि दोनों राज्य एक दूसरे की सीमा से जुड़े हैं, इसलिए ऐसे मामलों में कतई लापरवाही नहीं बरती जा सकती।


पिछले दिनों राजस्थान का एक संक्रमित व्यक्ति अंबाला छावनी आया था। जैसे ही राजस्थान सरकार को पता चला, उन्होंने हमें सूचना दी और हमने उस व्यक्ति को क्वारंटीन किया। दिल्ली सरकार को भी ऐसा करना चाहिए था, लेकिन हुआ नहीं। दिल्ली सरकार की इस चूक पर हमने विरोध जताया है।
- अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed