फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Advisory Regarding Hydroxychloroquine Medicine

सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन का बिल्कुल सेवन न करें, वरना पछताएंगे

Thu, 09 Apr 2020 01:25 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 Apr 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Advisory Regarding Hydroxychloroquine Medicine
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना संक्रमण फैलने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा (एचसीक्यूएस) को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लोग बिना डॉक्टर के सलाह के हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा (एचसीक्यूएस) लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


एडवाइजरी में बताया गया है कि यह दवा मलेरिया होने पर डॉक्टरों द्वारा दी जाती है। इसके कई साइड इफेक्ट भी हैं। हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा का ह्यूमन बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। इस दवा के सेवन को लेकर मौजूद समय में ये धारणा बन गई है कि अगर इस दवा को आप एहतियातन ले रहे हैं तो कोरोना वायरस का कोई असर नहीं पड़ेगा, जबकि इस दवा के सेवन से कोरोना वायरस से बचाव में कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन


एक्सपर्ट की मानें तो इसके ज्यादा इस्तेमाल से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। अगर इस दवा का कोरोना वायरस को ठीक करने में भूमिका होती तो आज देश में इसका प्रयोग कर सैकड़ों लोग ठीक हो जाते, इसलिए यह बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा को न लें। वहीं सरकार ने भी आम लोगों से अपील की है कि वह इस दवा का प्रयोग न करें अन्यथा किसी और बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed