फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Chandigarh Education Department Orders Regarding Private School Fess

निजी स्कूलों के आगे झुका प्रशासन, आदेश वापस लेकर अभिभावकों को 31 मई तक फीस जमा कराने को कहा

Wed, 20 May 2020 02:04 AM IST
खुशबू गोयल कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 May 2020 02:04 AM IST
सार

  • पेरेंट्स एसोसिएशन बोला- स्कूलों से बैलेंस शीट और अब तक जमा हुई फीस की डिटेल मांगे प्रशासन                                     
  • नए आदेश के अनुसार अब हर महीने की 15 तारीख को जमा करवानी होगी फीस 

विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Chandigarh Education Department Orders Regarding Private School Fess
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शिक्षा विभाग ने मंगलवार को अपने पुराने आदेशों को वापस लेते माता-पिता को अप्रैल-मई माह की फीस 31 मई से पहले जमा करवाने के आदेश दिए हैं। चंडीगढ़ में 23 मार्च को कोविड-19 के कारण कर्फ्यू लगाया गया और 30 मार्च को प्रशासन ने आदेश दिए कि स्कूलों के दोबारा खुलने के एक महीने के बाद परिजनों को स्कूल फीस जमा करवाना होगा। 

विज्ञापन


इसके बाद इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की फीस जमा करवाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका के बाद प्रशासन ने अपना फैसला वापस लेकर स्कूलों के हित में फैसला दिया है। शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने पत्र जारी कर आदेश दिए कि सभी परिजनों को 31 मई तक अप्रैल-मई महीने की फीस जमा करवाना होगा। 
विज्ञापन



यह पी पढ़ें- Coronavirus: चंडीगढ़ के बापूधाम में मंगलवार को भी मिले दो संक्रमित मरीज, मां और बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जून से हर महीने की 15 तारीख को परिजनों को अपने बच्चों की फीस जमा करवाना होगा। आदेशों के अनुसार 31 मई तक फीस जमा करवाने पर किसी भी प्रकार की लेट फीस नहीं लगाई जाएगी। पत्र में यह भी लिखा है कि अगर कोई अभिभावक आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण फीस नहीं भर पा रहा तो छात्र को स्कूल से नहीं निकाला जाएगा।

वहीं स्कूल प्रशासन को सभी टीचरों की सैलरी पूरी देनी होगी। निजी स्कूलों को केवल ट्यूशन फीस लेने कि अनुमति दी गई है। इसके अलावा कोई भी निजी स्कूल लाइब्रेरी, बस, स्पोर्ट्स समेत किसी भी प्रकार की फीस नहीं वसूल सकते हैं।    
                       

स्कूलों की बैलेंस शीट अपलोड करने के मामले को इस फीस वाले केस के साथ नहीं जोड़ा जाए। पंजाब और हरियाणा ने भी अपने पुराने आदेशों में बदलाव कर स्कूल फीस जमा करवाने को कहा है। - अरुण कुमार गुप्ता, प्रिंसिपल सेक्रेटरी एजुकेशन


क्या कहते हैं अभिभावक
अभी तक लोग पूरी तरह से अपने काम पर भी नहीं लौटे हैं। प्रशासन ने पहले खुद परिजनों को थोड़ी राहत दी थी। लेकिन प्रशासन प्राइवेट स्कूलों के आगे झुक गया है। यह मिडिल क्लास पर इस कठिन समय में बोझ डालने वाला फैसला है। प्रशासन को परिजनों के बारे में भी सोचना चाहिए।  -प्रवीण

मैं अपनी बेटी का तीन माह ही फीस जमा करा चुका हूं। हालांकि उनका काम अभी तक बंद है। प्रशासन ने शिक्षा के अधिकार का मजाक बनाया हुआ हैं। वह हमेशा स्कूलों की तरफ से की जाती मनमानी पर कार्रवाई करने की बजाय परिजनों पर ही बोझ डालते हैं। -इमाम जफ्फर


प्रशासन को पहले स्कूलों की बैलेंस शीट चेक करना चाहिए था 
चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल ने कहा कि प्रशासन को पहले स्कूलों की बैलेंस शीट चेक करना चाहिए था। कई आदेशों के बाद भी सभी स्कूलों ने अपना खर्चा नहीं दिखाया है। वहीं अप्रैल तक परिजनों की ओर से जमा फीस का की डिटेल भी देखनी चाहिए थी कि वाकई में स्कूल के पास स्टाफ को सैलरी देने का बजट है या नहीं। लगभग 60 प्रतिशत परिजन बच्चों की तीन महीने एडवांस फीस जमा करवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed