{"_id":"5e627e378ebc3ec554389e7b","slug":"coronavirus-instructions-to-students-for-using-masks-and-sanitizers-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: चंडीगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में हाई अलर्ट, मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: चंडीगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में हाई अलर्ट, मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें छात्र
Sat, 07 Mar 2020 12:54 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:54 AM IST
सार
- सीबीएसई और यूजीसी ने कोरोनावायरस को लेकर किया सर्कुलर जारी।
- स्कूलों-कॉलेजों में रखे गए सेनेटाइजर, करवाए जा रहे जागरूकता सेशन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : sanitizer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के स्कूल और कॉलेज कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट हो गए हैं। विद्यार्थियों के लिए नोटिस बोर्ड पर कोरोनावायरस के लक्षण और बचाव के तरीकों को लगाया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अगर किसी विद्यार्थी को खांसी-जुकाम या कोई इंफेक्शन हैं तो डॉक्टर को दिखाएं और आराम करें।
विज्ञापन
वहीं, स्कूलों में सेनेटाइजर रखे गए हैं। विद्यार्थियों को शारीरिक और बाहरी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सीबीएसई और यूजीसी ने भी सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। सीबीएसई ने सब स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि सेनेटाइजर का उपयोग करें। वहीं, बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए मास्क और सेनेटाइजर सेंटर में साथ में लाने की अनुमति भी दे दी है।
विज्ञापन
हॉस्टल और कॉलेज में लगाए जागरूकता नोटिस
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज की प्रिंसिपल रमा अरोड़ा ने बताया कि उनकी ओर से हर हॉस्टल और कॉलेज में नोटिस लगवा दिया गया है। इसमें हर विद्यार्थी को एहतियात बरतने की सलाह दी गई हैं। कोरोना के लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में लिखा गया है। इसके साथ ही शरीर को स्वच्छ रखने की सलाह दी गई है। विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसके साथ कक्षाओं में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन