{"_id":"5eb0f85c8ebc3e907c685069","slug":"coronavirus-indian-army-engineering-core-invented-robot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना की इंजीनियरिंग कोर ने बनाया खास रोबोट, 100 फीट के दायरे से होगा ऑपरेट, जानिए खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की इंजीनियरिंग कोर ने बनाया खास रोबोट, 100 फीट के दायरे से होगा ऑपरेट, जानिए खासियतें
Tue, 05 May 2020 11:11 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, चंडीगढ
मोहित धुपड़, चंडीगढ
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 May 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
सेना की इंजीनियरिंग कोर ने बनाया खास रोबोट
- फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के खतरे से महफूज रखने और इसके फैलाव को रोकने के लिए सेना की इंजीनियरिंग कोर ने एक खास रोबोट बनाया है। व्हीकलनुमा इस रोबोट को सेना की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ईएमई) कोर ने तैयार किया है।
विज्ञापन
सैन्य अस्पतालों के साथ-साथ अन्य कोविड-19 अस्पतालों में भी यह उपकरण संक्रमण के फैलाव को रोकने का अच्छा माध्यम बन सकता है। यह रोबोट कई तरह के काम में इस्तेमाल किया जाएगा। यह उपकरण पूरी तरह से स्वदेशी है। इंजीनियरों ने इसको कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के इरादे से तैयार किया है।
विज्ञापन
अस्पतालों में क्वारंटीन और आइसोलेशन वार्ड में दाखिल संक्रमित मरीजों को खाना, दवाई, सैनिटाइजर पहुंचाने के साथ-साथ उनके कचरे को इकट्ठा करने में भी यह उपकरण कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव वीडियो फैसिलिटी के साथ काम करेगा रोबोट
- डिलीवरी रोबोट पूरी तरह से वायरलेस है और ऑपरेटर इसे अपने मोबाइल से ही ऑपरेट करेगा।
- 100 फीट की दूरी तक इस रोबोट को ऑपरेट किया जा सकेगा
- इसमें लाइव वीडियो फैसिलिटी मौजूद रहेगी, ताकि संक्रमित मरीज की निगरानी के साथ-साथ नेविगेशन इत्यादि में भी मदद मिल सके।
- इसमें माइक्रोफोन स्पीकर, वायरलेस वाईफाई इनेबल्ड, डिस्पोजल ट्रे, ओपीआर कंसोल व डस्टबिन इत्यादि अटैच रहेगा।
- माइक्रोफोन और स्पीकर के जरिए संक्रमित मरीज को विभिन्न दिशा निर्देश दिए जा सकेंगे।