फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Indian Air Force Released Orders Regarding Soldiers Quarantine Period and Leave for This

कोरोनाः वायुसेना ने जारी किए जवानों के छुट्टी से लौटने पर क्वारंटीन और अवकाश संबंधी निर्देश

Sat, 01 Aug 2020 11:51 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 01 Aug 2020 11:51 AM IST
सार

  • एयरफोर्स ने दिए जवानों व अफसरों के लिए अवकाश संबंधी निर्देश
  • छुट्टियों से संबंधित स्थानीय नियम नहीं, मुख्यालय के रूल फॉलो होंगे
  • जवानों की पीटी परेड भी अब शुरू की जाएगी, गाइडलाइन जारी हुई

विज्ञापन
Coronavirus, Indian Air Force Released Orders Regarding Soldiers Quarantine Period and Leave for This
फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने कोरोना महामारी के दौरान छुट्टी से लौट रहे जवानों के क्वारंटीन रहने और अवकाश संबंधी नए निर्देश जारी किए हैं। लॉकडाउन के बाद वायुसेना के बहुत से जवान और अफसर अपने घरों में छुट्टी नहीं जा पाए। अब चूंकि देश में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


इसलिए एयरफोर्स की विभिन्न यूनिटों में कई महीनों से छुट्टी न जाने वाले जवानों और अफसरों को जल्द से जल्द छुट्टी पर जाने की बेताबी है। बड़ी संख्या में जवानों और अफसरों ने अपने स्टेशनों पर अपने आला अफसरों के पास छुट्टी पर जाने की अर्जियां लगा रखी हैं।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर वायुसेना ने छुट्टियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत छुट्टी से लौटने वाले एयरफोर्स के जवानों को पहले तो 14 दिन अपने स्टेशन में क्वारंटीन रहना पड़ेगा। इस पीरियड की 14 छुट्टियों में से भी सात छुट्टियों को ही स्पेशल कैजुअल लीव माना जाएगा, जबकि शेष सात छुट्टियां जवान के खाते से कटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वायुसेना ने जारी किए थे तैनाती के आदेश

उधर, सूत्रों ने बताया कि एयरफोर्स मुख्यालय की ओर से सभी यूनिटों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि जवानों को उनकी मांग के मुताबिक परिस्थितियों को देखते हुए छुट्टियां दी जाएं। यह निर्देश भी दिए गए हैं कि एयरफोर्स यूनिटें स्थानीय स्तर पर छुट्टियों से संबंधित अपने नए नियम न बनाएं, बल्कि हेडक्वार्टर के नियमों को ही फॉलो किया जाए।

दूसरी ओर, लॉकडाउन में छुट्टी पर गए जवान जो अपने घरों में ही फंस गए थे। उन्हें जून के मध्य में नजदीकी एयरफोर्स स्टेशन में ही तैनाती देने के निर्देश दिए गए थे। लॉकडाउन के बाद से जून मध्य में तैनाती देने तक जवानों की जितनी भी छुट्टियां हुईं, उन्हें सरकार के निर्देशों पर स्पेशल कैजुअल लीव में बदल दिया गया है। यह छुट्टियां एयरफोर्स कर्मचारियों और अफसरों के खाते से नहीं कटेंगी।

अब शुरू होगी एयरफोर्स जवानों की पीटी

कोरोना महामारी फैलने के मद्देनजर एयरफ़ोर्स अथॉरिटी ने जवानों की पीटी परेड को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया था। पीटी परेड जवानों की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उनको मानसिक और शारीरिक रूप से दुरुस्त रखता है। बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर फैलाव के खतरे को देखते हुए इसे बंद किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि अगस्त के पहले हफ्ते से एयरफोर्स यूनिटों में जवानों की पीटी परेड फिर से शुरू की जा रही है। इसके लिए संबंधित गाइड लाइन जारी की गई है। जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखा जाएगा। फिर से पीटी परेड शुरू होने को लेकर एयरपोर्ट के जवान भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed