फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Tri-city: 31 new corona virus positive cases reports in Mohali

कोरोना का कहर: ट्राइसिटी में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 67 पॉजिटिव, चंडीगढ़ में अकेले 29 नए संक्रमित

Mon, 13 Jul 2020 07:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Tri-city: 31 new corona virus positive cases reports in Mohali
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

ट्राइसिटी में सोमवार को रिकॉर्ड 67 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इनमें चंडीगढ़ के 29, मोहाली के सर्वाधिक 31 जबकि पंचकूला के 7 मरीज शामिल हैं। ट्राइसिटी में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। दिनोंदिन बढ़ते कोरोना के संक्रमण ने प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जो भारी पड़ रहा है। 

विज्ञापन


मोहाली में एक साथ 31 पॉजिटिव मिले
मोहाली में कोरोना ने पूरी तरह से आतंक मचा दिया है। चौबीस घंटे में 31 कोरोना के नए केस आए हैं। जो कि अब तक एक दिन में आए कोरोना के मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान चार साल के बच्चे से लेकर 82 साल तक के बुजुर्ग कोरोना के शिकार हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना ने मोहाली शहर के सेक्टरों और साथ लगते गांवों में भी दस्तक दे दी है। जो कि चिंता की बात है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: अचानक पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठ पेन पकड़ा, चालान बुक जांची, ट्रैफिक पुलिस हैरान!
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक कुल 423 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 271 मरीज तंदरुस्त हो चुके हैं। सात की मौत हुई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 145 है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। 

जानकारी के मुताबिक इस दौरान खरड़ में 82 साल के पुरुष बुजुर्ग, सेक्टर-116 में साठ वर्षीय महिला व चार साल का बच्चा, खरड़ में 11 का लड़का, फेज-3बी1 में 38 वर्षीय महिला, फेज-चार में 59 साल का पुरुष व अस्सी साल की महिला, कुंभड़ा में 22 साल की महिला, सेकटर-97 में 67 और 35 साल की दो महिलाएं, बलौंगी में चालीस वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव आया है। 

वहीं, लालड़ू में तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इनकी उम्र कमश: 55 साल, 20 साल और 25 साल है। वहीं, पीर मुच्छलां में 17 साल की युवती, 36 साल की महिला, बीस वर्षीय युवक, 16 वर्षीय दो लड़के और 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना का शिकार हुआ है। इसी तरह डेराबस्सी की अविनाश कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, पचास वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, व 52 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना हुआ। 

इसके अलावा सेक्टर-88 में पचास वर्षीय महिला, फेज-3बी2 45 वर्षीय पुरुष, फेज-छह 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और सन्नी इनक्लेव खरड़ में 51 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। सभी को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही जिन एरिया में पांच से अधिक मरीज सामने आए हैं। वहां पर मिनी कोरोना कंटोनमेंट जोन स्थापित किए गए है। उन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

पचास साल से अधिक उम्र के केवल दस मरीज
जानकारी के मुताबिक सोमवार को जो 31 कोरोना के मरीज सामने आए हैं। उसमें एक बात यह भी देखने को मिली है कि इनमें पचास से अधिक उम्र के सिर्फ दस ही मरीज है। शेष सारे पचास साल से नीचे के हैं। ऐसे में युवाओं को अलर्ट रहने की जरूरत है। साथ ही लोगों को मास्क आदि पहनना होगा।

चंडीगढ़ में 29 नए पॉजिटिव मिले
चंडीगढ़ में सोमवार को मिले सभी 29 मरीजों में अपने परिवार में संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर पॉजिटिव होने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें से 8 मरीजों की रिपोर्ट रविवार देर रात पॉजिटिव आ गई थी लेकिन प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन में उनकी पुष्टि नहीं कि गई थी। प्रशासन ने उन्हें सोमवार की बुलेटिन में शामिल किया है।

नए मरीजों में सेक्टर-21 की 45 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-46 की 52 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं सेक्टर-45 में एक ही परिवार के 68 और 38 साल के दो पुरुष समेत 67 और 36 साल की दो महिलाएं पॉजिटिव आई हैं। धनास में 22 वर्षीय महिला और रामदरबार में 30 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। वहीं, मनीमाजरा में 47 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय वृद्धा और 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

इनके अलावा सेक्टर-52 में 6 साल के बच्चे और 39 साल की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि सेक्टर-32 में 14 साल की बच्ची, 11 साल का बच्चा, 17 साल की किशोरी और 39 साल की महिला संक्रमित मिली हैं। मनीमाजरा में ही एक ही परिवार के 22, 30, 23 और 38 साल की महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं जबकि सेक्टर-45 में 43 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिला है। 

सेक्टर-50 में 6 साल का बच्चा, 50 और 35 साल की दो महिलाएं दिल्ली के संक्रमित परिवार के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुई हैं। सेक्टर-45 में 43 वर्षीय महिला के साथ ही सेक्टर-32 में 63 साल की महिला व 12 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं 6 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। इनमें सूद धर्मशाला, पीजीआई और कमांड हॉस्पिटल में भर्ती दो दो मरीज शामिल हैं। इनमें सेक्टर-26, सेक्टर-41 और सेक्टर-31 के दो-दो मरीज शामिल हैं।  

इससे पहले 20 जून और 24 मई को मिले थे 20 से ज्यादा मरीज  
शहर में इससे पहले 20 जून को 23 जबकि 24 मई 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। उन मरीजों में भी 80 प्रतिशत लोग अपने परिवार में ही संक्रमित सदस्यों के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 

पंचकूला में सात कोरोना संक्रमित मिले 

पंचकूला में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में सोमवार को सात नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें छह मामले पंचकूला के हैं। इनमें गांधी चौक कालका से 55 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-9 से 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-7 से 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-26 से 60 वर्षीय एक महिला और अलीपुर बरवाला क्षेत्र में एक-एक मामला आया है। इसके साथ ही एक मामला चंडीगढ़ के सेक्टर- 26 से है, जिसमें 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।

बरवाला आदर्श कॉलोनी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला की एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के प्रभारी डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई को बिहार से आया एक प्रवासी आदर्श कॉलोनी बरवाला में किराए पर रहता है। 11 जुलाई को बिहार से आया था। 

वह अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में किसी फैक्ट्री में काम करता है। उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे आज कोविड केयर सेंटर डेंटल कॉलेज सुल्तानपुर में आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में कार्यरत आईटीसीटी काउंसलर तबीयत ठीक न होने के कारण छुट्टी पर थी। वह पंचकूला में रहती है। उसका सैंपल नागरिक अस्पताल सेक्टर- 6 पंचकूला में लिया गया। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें पंचकूला अस्पताल में ही आइसोलेट कर दिया गया है। पंचकूला में अब तक 150 केस सामने आ चुके हैं। वहीं बाहर के 60 केस आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed