फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Special conversation with Punjab DGP Dinkar Gupta

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता से विशेष बातचीत, बोले- कोरोना के खिलाफ लंबी जंग, हमारी पुलिस तैयार

Sun, 03 May 2020 11:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 May 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Special conversation with Punjab DGP Dinkar Gupta
पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता। - फोटो : फाइल फोटो

कोविड-19 के खिलाफ शुरू हुई जंग में पंजाब के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा है कि यह लड़ाई काफी लंबी चलेगी, इसलिए सूबे के लोग अपने और अपने राज्य की भलाई के लिए एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाएं। एक साक्षात्कार में डीजीपी ने कहा कि राज्य पुलिस कर्फ्यू और लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सारे प्रयास कर रही है और आम लोगों पर सख्ती करना उसका उद्देश्य नहीं हैं।

विज्ञापन


लोगों को खुद ही अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पुलिस का सहयोग करना चाहिए ताकि जल्द से जल्द यह लड़ाई जीतकर पंजाब में फिर से पहले जैसा माहौल बहाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को भी संभाल रही है, जिससे घरों में बंद लोगों को काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और हमारी फोर्स आम लोगों की मदद करने को पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि उन्होंने पहली बार राज्य पुलिस के 680 अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की और मौजूदा हालात पर उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पुलिस जवानों को लगातार ड्यूटी करनी पड़ रही है, जिसे देखते हुए अब ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि जवानों को पर्याप्त विश्राम मिल सके। उन्होंने कहा कि जवानों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने स्पेशल फंड भी रिलीज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति का आंकलन करने के बाद दी जाएगी कर्फ्यू में ढील 

कर्फ्यू में ढील के नए आदेश के बारे में डीजीपी ने कहा कि 8-10 जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई है। बाकी जिलों में भी जल्दी ही स्थिति का आंकलन करने के बाद ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन के साथ तालमेल करके दुकानें व उद्योग खोलने का फैसला लिया जा रहा है। ढील के दौरान पुलिस आम लोगों और दुकानदारों को पूरा सहयोग देगी।

किसी के बहकावे में न आएं पंजाब के लोग  
एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा पंजाब के लोगों को भड़काऊ फोन कॉल किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर डीजीपी ने कहा कि यह लोग देश से बाहर बैठे हैं। इन गतिविधियों पर हमेशा नजर रहती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में वे इतना ही कहना चाहेंगे कि वाहेगुरु इन्हें सदबुद्धि दे। जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है तो यह जिस देश में बैठे हैं, वहां लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग समझदार हैं। किसी के बहकावे में नहीं आने वाले।

दूसरे राज्यों से पंजाबियों को लाना बड़ी जिम्मेदारी 
पंजाब की सीमाएं सील करने के बारे में डीजीपी ने कहा कि हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा से सटी सीमाएं सील की जा चुकी हैं। लेकिन दूसरे राज्यों में फंसे पंजाबियों को वापस लाना भी बड़ी जिम्मेदारी है। इसके अलावा पंजाब से गुजरने वाला ट्रैफिक भी काफी है। इसलिए राज्य पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि शंभू बार्डर पर पुलिस अफसरों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा एक्साइज विभाग ने भी अपने अफसरों की संख्या बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed