फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Social distance seen in wedding ceremony in Jalandhar of Punjab

शादी में रखा गया कर्फ्यू के नियमों का ध्यान, वर-वधु दोनों पक्षों से सिर्फ पांच-पांच लोग हुए शामिल

Thu, 02 Apr 2020 09:10 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Social distance seen in wedding ceremony in Jalandhar of Punjab

सुबह 11 बजे जालंधर के कपूरथला चौक से कुछ दूर स्थित संगत सिंह नगर गुरुद्वारा में एक सजी हुई कार रुकती है। कार से दूल्हे समेत पांच लोग उतरते हैं। इस दौरान न बैंड बाजा होता है और न नाच गाना। दरअसल, गुरु घर में मकसूदां की रहने वाली नेहा महाजन की शादी थी। मानसा से दूल्हा रमनदीप सिंह अपने मां-बाप और बहनों के साथ बरात लेकर आए।

विज्ञापन


रमनदीप गुरुघर के अंदर जाकर बैठ जाते हैं। वहां पर सभी को चाय-पानी कराया जाता है। इसके कुछ समय बाद नेहा महाजन अपनी मां और बहनों के साथ आती हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की हाजिरी में रमनदीप और नेहा फेरे लेते हैं और उसके बाद अरदास और कीर्तन सुनते हैं। गुरुद्वारे के अंदर दोनों परिवारों से सिर्फ 10 लोग ही होते हैं, जो सामाजिक दूरी बनाकर कीर्तन श्रवण करते हैं।
विज्ञापन


रमनदीप ने बताया कि उनकी शादी काफी समय से तय थी। पैलेस से लेकर संगीत और डीजे तक की व्यवस्था थी। कार्ड भी बांटे जा चुके थे, पहले तो तय किया कि शादी कुछ समय के लिए स्थगित कर देनी चाहिए लेकिन फिर तय किया कि शादी करेंगे लेकिन सरकारी निर्देशों के अनुसार। सेहराबंदी घर पर ही की और इसके बाद मानसा से वहां से एक ही कार में हम लोग निकले। सफर लंबा था, इसलिए रास्ते में सेहरा उतार दिया। कुछ समय कार में नींद ली। दोनों के परिजनों ने घर का ही भोजन किया। दोपहर करीब 2.30 बजे नेहा अपने पति रमनदीप सिंह के संग मानसा के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed