{"_id":"5eae4bf22ed3a2591e720762","slug":"coronavirus-in-punjab-news-in-hindi-punjab-government-will-open-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में शराब ठेके खोलने की तैयारी, कितनी देर तक खुलेंगे, कल तय होगी समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में शराब ठेके खोलने की तैयारी, कितनी देर तक खुलेंगे, कल तय होगी समय सारिणी
Sun, 03 May 2020 10:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 May 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार अगले हफ्ते से राज्य में शराब की बिक्री शुरू करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर देशभर में रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में आवश्यक वस्तुओं से संबंधी कारोबार शुरू करने संबंधी जो दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, उसके तहत राज्य सरकार भी चुनिंदा इलाकों में शराब की बिक्री शुरू करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने शराब की बिक्री खोलने का फैसला ले लिया है लेकिन इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाना बाकी है। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आगामी सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि शराब की दुकानें भी ऑरेंज और ग्रीन जोन में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। इस दौरान कोविड-19 के तहत निर्धारित प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों का पालन यकीनी बनाया जाएगा। सीएमओ के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शराब की बिक्री संबंधी दिशा-निर्देश तय करने के साथ ही सरकार इस फैसले का एलान कर देगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा मार्च के दौरान लॉकडाउन लागू करने के साथ ही सभी राज्यों में शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। लॉकडाउन के कारण पेट्रोल-डीजल की बिक्री भी लगभग ठप हो गई थी, जिससे सभी राज्यों को राजस्व में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पंजाब सरकार की ओर से राजस्व हानि का हवाला देते हुए अप्रैल में दो बार केंद्र से शराब की बिक्री की अनुमति मांगी गई लेकिन केंद्र ने इसे स्वीकार नहीं किया था।