फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: 6000 tests will be done daily till 15 May in Punjab

कोरोना वायरस: 15 मई तक रोजाना होंगे 6000 टेस्ट, चार नई लैब बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

Sun, 03 May 2020 02:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 May 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: 6000 tests will be done daily till 15 May in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना से जंग को और तेज करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसमें स्वास्थ्य विभाग को राज्य में 15 मई तक रोजाना 6000 टेस्ट करने को कहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में सीएम ने कहा कि टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने की योजना तैयार करना जरूरी है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पहले ही मुख्य सचिव से कहा था कि वह टेस्टिंग क्षमता 20000 प्रतिदिन तक बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से तालमेल करें, ताकि प्रवासियों की आमद वाली स्थिति से भी निपटा जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि रैपिड टेस्टिंग जब शुरू होगी तो यह भी कम से कम 2 लाख तक करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


जालंधर में टेस्ट सुविधा के लिए एक करोड़ का अनुदान मंजूर
सीएम ने कहा कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी (फरीदकोट) में टेस्ट के लिए 1 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने विश्वास दिलाया कि सभी लंबित टेस्ट रिपोर्ट अगले एक या दो दिन में आ जाएंगी, जिससे संभावित पॉजिटिव मामलों की शिनाख्त और उनके इलाज में देरी से बचा जा सकेगा। राज्य भर में से 2000 सैंपल लेकर शनिवार को निजी लैबों को भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरोल की मियाद में और 16 हफ्ते का इजाफा

राज्य में मौजूदा हालात के मद्देनजर कैबिनेट द्वारा वह कैदी जिन्हें सात साल या इससे कम सजा सुनाई गई है, के लिए महामारी और आपदा के दौरान पैरोल की मियाद 16 हफ्ते बढ़ाने की मंजूरी दे दी।

मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्सिंग से नियुक्तियों को मंजूरी
कैबिनेट आउटसोर्सिंग के आधार पर पटियाला, अमृतसर और फरीदकोट के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों को वायरल टेस्टिंग लैबोरेटरियों, आइसोलेशन वार्डों आदि में जरूरी स्टाफ की नियुक्ति करने में सक्षम बनाएंगी, जिससे वह दिन-रात काम कर सकेंगे। डॉ. राज बहादुर के नेतृत्व वाली कमेटी डायरेक्टरों और अन्य पदों के अलावा स्पेशलिस्टों, डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड अटेंडेंटस आदि पदों के लिए नियुक्तियों पर फैसला लेगी। 

चार नई लैब बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
केंद्र सरकार को बरनाला, रूपनगर, लुधियाना और होशियारपुर में जिला अस्पतालों में चार नई लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा 15 मशीनें खरीदने का प्रस्ताव भेजा गया है। राज्य पटियाला और फरीदकोट में सीबीनाट टेस्टिंग शुरू करने के बारे में भी विचार कर रहा है। कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने नान -एनएबीएल लैबों को टेस्ट करवाने की आज्ञा देने का सुझाव देते हुए कहा कि राज्य में 12 ऐसी लैबें हैं, जिनको टेस्टिंग के लिए जरूरी मशीनों से लैस किया गया है। 

4300 जीओजी की नियुक्ति के लिए मंजूरी
कैबिनेट ने 4300 गार्जियन ऑफ गवर्नेंस (जीओजी) की नियुक्ति को कार्य बाद मंजूरी दे दी है। पूर्व सैनिकों को लाभकारी ढंग से सेवाओं में लाने के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख स्कीम का हिस्सा जीओजी राज्य सरकार के लिए एक शक्तिशाली साधन के रूप में सामने आए हैं।

सरहदी इलाकों से अध्यापकों का तबादला
कैबिनेट ने स्कूल शिक्षा विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन करने पर सहमति दे दी है, जिससे सरहदी इलाकों में तैनाती के 18 महीनों के बाद तबादले की मांग करने वाले अध्यापकों को एक बार नई भर्ती मुकम्मल होने पर तबादले की मंजूरी दे दी जाएगी, जो पहले 3 वर्षीय थी। कैबिनेट ने प्रिंसिपल और हेडमास्टरों को तबादले की नीति से बाहर निकालने की भी मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed