फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Panipat: One more coronavirus positive case found in Panipat

हरियाणाः दिल्ली से पानीपत आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, जिले में पीड़ितों की संख्या हुई 13

Mon, 27 Apr 2020 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Apr 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Panipat: One more coronavirus positive case found in Panipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक साथ चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद सोमवार को एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला है। दिल्ली के वेस्ट रोहिणी क्षेत्र स्थित अपने मायके से पति के साथ पानीपत की ईदगाह कॉलोनी स्थित ससुराल आ रही विवाहिता भी कोरोना की पॉजिटिव मिली है। 

विज्ञापन


दोनों 25 अप्रैल की रात साढ़े 11 बजे बाइक पर दिल्ली से पानीपत आ रहे थे। शहर के बार्डर पर इनकी बाइक गिर गई। जिसमें दोनों घायल भी हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की और दोनों को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया था। जिसके बाद रविवार को दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें पत्नी कोरोना की पॉजिटिव मिली, जबकि पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 
विज्ञापन


फिलहाल पति को सिविल अस्पताल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। महिला को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अब विभाग महिला के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर रहा है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 103 सैंपल की रिपोर्ट मिली है जिसमें से 102 रिपोर्ट नेगेटिव हैं। इनमें सिविल अस्पताल की डॉक्टर की रिपोर्ट भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही महिला ससुराल नहीं पहुंची

डॉक्टरों के अनुसार गनीमत ये रही कि पुलिस ने 26 वर्षीय विवाहिता को ईदगाह कॉलोनी पहुंचने से पहले शहर के बॉर्डर पर ही ट्रेस कर सिविल अस्पताल भेज दिया था। इसलिए ईदगाह कॉलोनी के लोगों को क्वारंटीन नहीं किया गया है। 

पति के दोस्त का परिवार व महिला आयोग की सदस्य क्वारंटीन
कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि विवाहिता की शादी कुछ माह पहले पानीपत की ईदगाह कॉलोनी में हुई थी। दोनों परिवारों में आपसी विवाद चल रहा है। जबकि विवाहिता व उसका पति एक साथ रहना चाहते थे। इसलिए पति के कहने पर पत्नी ने इसकी सूचना रोहिणी के कमिश्नर को दी थी। 

कमिश्नर ने महिला आयोग को भेजकर विवाहिता को अपनी कस्टडी में लिया था। पति के कहने पर महिला आयोग ने विवाहिता को उसके दोस्त के घर भेज दिया था। यहां से उसका पति उसे बाइक पर लेकर वापस आ रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग महिला आयोग के सदस्यों व पति के दोस्त व उसके परिवार को क्वारंटीन कर दिया है। इनके भी सैंपल भेजे जाएंगे।

विवाहिता के जाने के बाद एनसी कॉलेज को किया गया सैनिटाइज 

विवाहिता और उसके पति को इसराना स्थित एनसी कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। विवाहिता के पॉजिटिव आने के बाद एनजी कॉलेज को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। जिससे वहां क्वारंटीन किए जा रहे लोगों को खतरा न हो। नोडल अधिकारी डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि दोनों को रविवार को एनसी मेडिकल कॉलेज में बनाए गए विशेष वार्ड में क्वारंटीन किया गया था। 

22 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
शहर के लिए राहत भरी खबर ये है कि समालखा थाना में तैनात 22 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि इनको 14 दिन क्वारंटीन रहना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर कोटा से पानीपत आए 30 छात्रों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत भरी सांस ली है।

धूप सिंह नगर के तीनों बच्चे, पति व सास ससुर के दोबारा भेजेंगे सैंपल
दत्ता कॉलोनी के आठ लोगों व धूप सिंह नगर में पॉजिटिव मिली महिला के तीनों बच्चों, पति, सास व ससुर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सबको अपने स्वास्थ्य केंद्रों में क्वारंटीन किया है। इनके बुधवार को दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। क्योंकि डॉक्टरों के अनुसार 14 दिन के अंदर कभी भी कोरोना के लक्षण बाहर आ सकते हैं।

दिल्ली पुलिस के पॉजिटिव सिपाही के साथ आए दूसरे सिपाही की रिपोर्ट नेगेटिव

गांव खुबडू निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही से चार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें उसकी एएसआई बहन, माता-पिता व छोटा भाई शामिल है। 23 अप्रैल को उसके साथ उसका एक साथी दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल भी पुलिस लाइन में एएसआई बहन के पास आया था। ये दोनों कार में आए थे। पॉजिटिव मिलने के बाद साथी कांस्टेबल के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जोकि नेगेटिव आए हैं।

आर्य नगर व बलजीत नगर के 16128 लोगों की हुई जांच
धूप सिंह नगर में मां-बेटा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने धूप सिंह नगर को सील कर दिया। महिला का परिवार धूप सिंह नगर के बॉर्डर पर रहता है। इसलिए निकटवर्ती आर्य नगर व बलजीत नगर को भी सैनिटाइज किया गया। इन तीन कॉलोनियों के 16128 लोगों की जांच की गई। यहां चार लोगों को बुखार व खांसी मिली। इन चारों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।

पहले 34 दिन में मिले थे 5 केस, इन 4 दिन में मिले नए 8 केस
जिले में पहला कोरोना का केस 18 मार्च को आया था। मॉडल टाउन में इंग्लैंड से लौटा युवक कोरोना का पॉजिटिव मिला था। 23 अप्रैल तक जिले में पांच कोरोना के मरीज थे। ये सभी ठीक होकर घर जा चुके हैं। इन चार दिनों में नए आठ केस सामने आए हैं। इन आठ में से 5 लोग शहर से बाहर के रहने वाले हैं।

सोमवार को सिविल अस्पताल में लगी भीड़, टूटे सामाजिक दूरी के नियम

सोमवार को सिविल अस्पताल में 650 लोग जांच के लिए पहुंचे। अधिकतर एंफ्लुएंजा से पीड़ित थे। पांच डॉक्टरों की टीमों ने इनकी जांच की। डॉक्टरों ने इन्हें वायरल बताया। सोमवार को अधिक लोग इलाज के लिए पहुंच गए। इसलिए विभाग के प्रबंध ना काफी रहे। यहां पर सामाजिक दूरी के नियम टूट गए। लोग एक दूसरे से सटकर लाइन में लगे रहे।

103 में से 102 रिपोर्ट नेगेटिव 
सोमवार को 103 लोगों की रिपोर्ट मिली है। जिसमें से 102 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव हैं और एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दिल्ली की महिला पॉजिटिव है। उसको खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उसके पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसको 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। समालखा पुलिस थाना के 20 कर्मचारियों और कोटा से आए छात्रों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। डॉ. सुनील संडुजा, नोडल अधिकारी कोविड- 19

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed