फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus In Haryana: Two more coronavirus Positive case found In Panchkula

हरियाणा: पंचकूला में कोरोना के तीन नए मामले, इनमें 18 साल का युवक, 80 साल का बुजुर्ग भी संक्रमित

Fri, 10 Apr 2020 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Haryana: Two more coronavirus Positive case found In Panchkula
पंचकूला में कोरोना के तीन मरीज मिले। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान मरकज में शामिल तब्लीगी जमात के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक 18 साल का युवक और 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। तीनों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। एक मरीज कालका के खुदाबख्श गांव का है जबकि दूसरा पिंजौर के बक्शीवाला का। 

विज्ञापन


इसी के साथ अब पंचकूला में कोरोना के मरीजों की संख्या पांच हो गई है। पीजीआई की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की है। पंचकूला जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी राजीव नरवाल ने बताया कि तीनों मरीजों की पूरी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


177 जमातियों के भेजे गए थे सैंपल
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 177 जमातियों को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब व गांव मौली समेत कई जगह क्वारंटीन किया गया है। इसमें सभी के सैंपल टेस्टिंग के लिए पीजीआई भेजे गए थे। अभी तीन के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आए सभी जमातियों के कराए जा रहे टेस्ट
सिविल अस्पताल सेक्टर- 6 के सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि जमात के जो लोग अभी तक सामने आए हैं,  हम सभी के टेस्ट करा रहे हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है।

पहले महिला और स्टाफ नर्स हैं पॉजिटिव

इससे पहले पंचकूला की खड़ग मंगोली की एक महिला और सेक्टर -11 में एक महिला स्टाफ नर्स में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनका इलाज अभी चल रहा है। इनके रोजाना सैंपल लेकर जांच की जा रही है।

गांव किया सील, सैनिटाइजेशन भी हुआ
पिंजौर के बक्शीवाला गांव के सरपंच हरदेव का कहना है कि डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंची है। इसे सील करने के बाद अब सैनिटाइज किया जा रहा है। 

चेन का लगाया जा रहा पता
तीनों मरीज कितने लोगों के संपर्क में आए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस दौरान यह किस किस इलाके में गए। 

परिवारवालों की भी हुई जांच
एसडीएम कालका राकेश संधू ने बताया कि संक्रमितों के परिवार वालों सहित आसपास के अन्य लोगों की थर्मल स्कैनिंग आदि करवाकर स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है। इलाके से 23 फरवरी को जमातियों का जत्था राजस्थान के सीकरी गया था। 30 मार्च को वहां से लौटा तो इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। इसके बाद यहां से जमातियों को श्री नाडा साहिब में क्वारंटीन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed