{"_id":"5ea830be2bf6d12b173bbff9","slug":"coronavirus-in-haryana-news-in-hindi-haryana-home-minister-held-a-video-conferencing-with-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के बाद एनसीआर का बॉर्डर सील करने की तैयारी, दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के बाद एनसीआर का बॉर्डर सील करने की तैयारी, दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों पर पैनी नजर
Tue, 28 Apr 2020 07:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार सोनीपत बार्डर सील करने के बाद अब एनसीआर की सीमाओं को भी सील करने की तैयारी कर रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार गृह मंत्रालय (एमएचए) की हिदायतों का पालन कराने के लिए संकल्पित है। ऐसे में दिल्ली में रहने वालों का दिल्ली सरकार ध्यान रखे।
विज्ञापन
हरियाणा में रहने वालों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी हमारी है। ये बातें विज ने पत्रकारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहीं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को लेकर सरकार सख्ती बढ़ाने पर विचार कर रही है। गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली से सटी सीमाओं पर पैनी नजर रखते हुए सख्ती की जा रही है। जरूरत पड़ने पर एनसीआर सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद की सभी सीमाओं को पूरी तरह से सील किया जा सकता है।
विज्ञापन
आगे कहा कि झज्जर, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत में जिस हिसाब से दिल्ली से संक्रमण बढ़ा है, उसको देखते हुए सख्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर अभी अंतिम रूप से विचार नहीं हुआ है। विज ने कहा कि इक्का-दुक्का जिलों को छोड़ दें तो अधिकांश क्षेत्र अति संवेदनशील हैं, जिसमें खासतौर पर उन्होंने गुरुग्राम व फरीदाबाद का जिक्र किया है।
विज्ञापन
सुरजेवाला को नसीहत, यह वक्त राजनीति करने का नहीं
अनिल विज ने रणदीप सुरजेवाला जैसे नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है। सुरजेवाला को इस महामारी व चुनौतीपूर्ण दिनों में राजनीति करने की सूझ रही है। विज ने कहा कि संकट के समय में उन्हें इस तरह का काम नहीं करना चाहिए। न ही इस समय मैं उन पर कोई टिप्पणी करना चाहता हूं।