फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: Covid-19 update in Haryana, Covid-19 outbreak in Haryana

हरियाणा में एक दिन में 18 पॉजिटिव मिले, 36 ने जीती कोरोना से जंग, अब तक कुल 928 लोग संक्रमित

Tue, 19 May 2020 02:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 May 2020 02:24 AM IST
सार

  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 928, 14 की हो चुकी मौत
  • 11 822 लोग अभी भी चिकित्सा विभाग की निगरानी में

विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: Covid-19 update in Haryana, Covid-19 outbreak in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा में सोमवार को कोरोनावायरस के 18 नए मामले सामने आए। लेकिन इससे दोगने यानी 36 मरीज एक साथ ठीक होकर अपने घर भी चले गए। अब प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 928 हो गया है। जबकि 14 लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है। प्रदेश में 11 822 लोग अभी भी स्वास्थ्य महकमे ने चिकित्सीय निगरानी में रखे हुए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में अभी भी 4725 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमण का रिकवरी रेट 64.44 प्रतिशत हो गया है। संक्रमण का रेट 1.22 प्रतिशत है। नए संक्रमित मामलों में गुरुग्राम में 7, सोनीपत, हिसार और फरीदाबाद में 3-3 व करनाल और महेंद्रगढ़ में 1-1 मरीज सामने आया है।
विज्ञापन



विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 4, फरीदाबाद में 150, फतेहाबाद में 8, गुरुग्राम में 211, हिसार में 7, जींद में 20, करनाल में 19, कैथल  में 5, कुरुक्षेत्र में 3, नूंह में 65, पलवल में 39, पानीपत में 38, पंचकूला में 25, रोहतक में 12, सिरसा में 8, सोनीपत में 137, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 9, महेंद्रगढ़ में 8, झज्जर में 90 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अंबाला में 40 भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 77, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 114, हिसार में 3, जींद में 15, करनाल में 9, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 60, पलवल में 36, पानीपत में 30, पंचकूला में 23, रोहतक में 4, सिरसा में 6, महेंद्रगढ़ में 4, चार सोनीपत में  93, झज्जर 53, यमुनानगर में 8 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed