फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Chandigarh News in Hindi: 14 New Coronavirus Positive cases found in Chandigarh

चंडीगढ़ में एक दिन में मिले 14 पॉजिटिव, 12 बापूधाम के रहने वाले, कुल संख्या पहुंची 88

Fri, 01 May 2020 09:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chandigarh News in Hindi: 14 New Coronavirus Positive cases found in Chandigarh
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार सुबह शहर में 14 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें बापूधाम के 12, सेक्टर-30 का एक मरीज और सेक्टर-15 निवासी 67 वर्षीय मरीज शामिल है। अब शहर में मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। वहीं, केवल बापूधाम में 40 से ज्यादा मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। इन मरीजों का इलाज जीएमएसएच-16 और पीजीआई में बनाए गए कोरोना वार्ड में चल रहा है। दूसरी ओर मोहाली में छह और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से पांच नांदेड़ साहिब से आए श्रद्धालु हैं जबकि एक जवाहरनगर का है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मिले मरीजों में सेक्टर-30 निवासी साढ़े तीन साल का बच्चा शामिल है। हालांकि, बच्चे की मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, बापूधाम के मरीजों में 36 वर्षीय महिला, 9 साल की बच्ची, 17 साल का युवक, 30 साल का युवक, 2 साल का बच्चा, 5 साल का बच्चा, 27 साल की युवती शामिल है। इसके अलावा 35 साल का शख्स, 40 साल का शख्स, 17 साल का युवक और 40 साल की महिला भी है। वहीं, एक 18 साल का युवक और सेक्टर 15 का 67 वर्षीय मरीज शामिल है।
विज्ञापन


पीजीआई में शुक्रवार को 15 मरीज शिफ्ट हुए
पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में शुक्रवार को 15 मरीज शिफ्ट किए गए। इनमें बापूधाम के 13, सेक्टर-15 का एक और एक हरियाणा का मरीज शामिल है। बता दें कि सेक्टर-15 वाले मरीज का पीजीआई के कॉर्डियक सेंटर में इलाज चल रहा था, जिसमें कोरोना की पुष्टि होने पर उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बापूधाम के सभी 13 मरीज जीएमएसएच-16 से पीजीआई में शिफ्ट किए गए हैं, जिसमें एक पॉजिटिव बच्चे की मां भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में मिले पॉजिटिव मरीजों से ही हुए संक्रमित
शुक्रवार को मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 13 को उनके परिवार के ही पूर्व में पॉजिटिव हुए सदस्यों से संक्रमण मिला है, जबकि सेक्टर 15 से मिले पहले मामले के बाद मरीज के परिवार के 8 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि शहर में अब तक कुल 1225 कोरोना के संदिग्ध चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से 1132 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 32 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed