{"_id":"5e8d90dd8ebc3e78ba60644f","slug":"coronavirus-haryana-news-in-hindi-positive-cases-death-cases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हरियाणा में कोरोना पीड़ितों की संख्या पहुंची 161, 13882 लोग चिकित्सा निगरानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हरियाणा में कोरोना पीड़ितों की संख्या पहुंची 161, 13882 लोग चिकित्सा निगरानी में
Wed, 08 Apr 2020 06:09 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीजों की संख्या अब 161 तक पहुंच गई है। किसी तरह इस संक्रमण को हरियाणा में रोका जाए, इसे लेकर सरकार भी जी-तोड़ कोशिशों में लगी हुई है।
विज्ञापन
इन 161 संक्रमित मरीजों में से 102 लोग विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखने वाले तब्लीगी जमात से है, जो हरियाणा पहुंचे थे। वे उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चेन्नई, असम, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों से हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी तक कुल 2650 सैंपल में से 1885 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं। कुल 612 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। बढ़ते कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार ने अभी तक प्रदेश में 13882 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है।
विज्ञापन
जिलों में अब तक आ चुके इतने मामले
कोरोनाग्रस्त मरीजों में अब तक अंबाला में 4, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 28, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 34, हिसार में 1, जींद में 1, करनाल में 5, कैथल में 2, नूंह में 40, पलवल में 28, पानीपत में 4, पंचकूला में 2, रोहतक में 2, सिरसा में 3 व सोनीपत में 4 मरीज सामने आए हैं।
गुरुग्राम-फरीदाबाद हॉटस्पॉट घोषित
प्रदेश के दो जिलों गुरुग्राम और फरीदाबाद को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। क्योंकि गुरुग्राम में मरीजों की संख्या 34 और फरीदाबाद में 28 हो गई है। हालांकि पलवल और नूंह में भी काफी मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन वे तब्लीगी जमात से जुड़े लोग हैं। लिहाजा भविष्य में इन जिलों को भी हॉटस्पॉट घोषित किया जा सकता है।
कहां कब हुई कोरोना से मौत
- 3 अप्रैल को अंबाला के 67 साल के बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी।
- रोहतक की महिला की राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में कोरोना से मौत हुई थी।
- 4 अप्रैल को सोनीपत निवासी एसआई की दिल्ली के अस्पताल में मौत हुई थी।
- 5 अप्रैल को करनाल के गांव रसीन निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी।
- 6 अप्रैल को गुरुग्राम अस्पताल में फाजिलपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई।
- 8 अप्रैल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भिवानी निवासी 82 वर्षीय महिला की मौत हुई।

गुरुग्राम में कोरोना से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
बुजुर्ग को मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस व प्रशासन की तरफ से अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं। पुलिस जहां कोरोना वायरस से बुजुर्ग की मौत होने की बात कह रही है, वहीं जिला प्रशासन ने बुजुर्ग को मधुमेह से पीड़ित बताते हुए मौत के लिए हार्ट अटैक को वजह बता रहा है।
जानकारी के मुताबिक, फाजिलपुर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित था, जिसमें पिछले कुछ दिनों के दौरान कोरोना के गंभीर लक्षण नजर आ रहे थे। इसको देखते हुए 5 अप्रैल को बुजुर्ग को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया था, जहां सैंपल लेकर उसको क्वारंटीन कर दिया गया था। मंगलवार रात बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उसको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग में कोरोना के गंभीर संक्रमण की बात पता चलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और उसके संपर्क में रहे करीब 37 लोगों के सैंपल लेकर उनको क्वारंटीन कर दिया गया है। क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों के बाहर पर्चा भी चिपका दिया गया है।
कोरोना मरीजों की संख्या हुई 30
एक ही दिन में 14 नए मामले सामने आने के बाद गुरुग्राम में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 34 तक पहुंच गया है। प्रशासन की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 34 में से 9 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि बाकी मरीजों का अलग-अलग जगहों पर उपचार चल रहा है।

कैथल में कोरोना का दूसरा पॉजिटिव केस
में कोरोना का दूसरा पॉजिटिव केस सामने आ गया है। सिरटा रोड पर पहले पॉजिटिव एक केस के पॉजिटिव होने के बाद कंटेनमेंट क्षेत्र में एक मदरसे में रह रहे 25 में से एक 9 साल के विद्यार्थी का टेस्ट भी कोरोना पॉजिटिव आया है। उसे जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। यहां के शेष 24 विद्यार्थियों को क्वारंटीन कर दिया है। बताते हैं कि ये बच्चे दिल्ली स्थित निजामुद्दीन दरगाह की जमात से बिहार निवासी आए एक व्यक्ति के यहां कुछ दिनों तक रुकने के कारण संक्रमित हुए हैं।
सिरटा रोड पर दिल्ली तबलीगी जमात से आए एक व्यक्ति को पिछले सप्ताह कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। उसके बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया । इसके बाद रिहायशी इलाके सिरटा रोड को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। साथ ही यहां एक मदरसे में रह रहे 25 विद्यार्थियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। बाकी के सभी की रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई है।
इस रिपोर्ट के मिलते ही प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम सिरटा रोड स्थित मदरसे में पहुंची। जहां पर नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, धर्मबीर कानूनगो, राजकुमार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला महामारी अधिकारी शमशेर सिंह ने मदरसे में रह रहे 24 विद्यार्थियों को एंबुलेंस की मदद से जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया है। वहीं पॉजिटिव पाए गए विद्यार्थी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
सीटीएम सुरेश राविश ने पुष्टि करते हुए बताया कि 9 साल के एक मदरसा विद्यार्थी को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इसके अलावा 24 विद्यार्थियों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। पहले से जो जिस व्यक्ति को यह पॉजीटिव था, उस व्यक्ति की रिपोर्ट दूसरी बार भी पॉजीटिव मिली है।