फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus cases in Tri-city: Covid-19 new positive cases in Chandigarh, Panchkula and Mohali

ट्राइसिटी में नहीं थम रहा संक्रमण, चंडीगढ़ में छह, पंचकूला में चार और मोहाली में तीन पॉजिटिव मिले

Fri, 12 Jun 2020 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/डेराबस्सी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/डेराबस्सी Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases in Tri-city: Covid-19 new positive cases in Chandigarh, Panchkula and Mohali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

ट्राइसिटी में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को चंडीगढ़ में फिर छह संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वहीं मोहाली के डेराबस्सी में तीन नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला में भी चार मामले आने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में एक ही परिवार के चार सदस्य समेत छह पॉजिटिव
चंडीगढ़ में गुरुवार को भी कोरोना के छह नए मामले सामने आए। इन छह मरीजों में से चार एक परिवार के सदस्य हैं और उनके संपर्क में आए दो अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से एक धनास का जबकि एक सेक्टर-16 का रहने वाला है। गुरुवार को मिले सभी छह पॉजिटिव मरीज सीधे तौर पर सेक्टर-16 के संक्रमित परिवार से जुड़े हैं, क्योंकि सभी संक्रमित परिवार के सदस्य या परिवार के संपर्क में आने वाले लोग ही पॉजिटिव हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-16 के संक्रमित हुए परिवार के सदस्यों में 56 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष, 5 साल की बच्ची और 80 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं, जबकि इनके संपर्क में आने से धनास निवासी 43 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-16 का 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। यह दोनों मरीज संक्रमित परिवार की सेक्टर-16 स्थित मेडिकल शॉप पर नौकरी करते हैं। इस परिवार का 35 साल का एक युवक 9 जून को सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव हुआ था। इसके बाद उसके संपर्क में आने वाले लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन छह मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 338 हो गई है।   

मेडिकल शॉप से बढ़ा संक्रमण का खतरा

सेक्टर 16 के मेडिकल शॉप के कारण अब कोरोना की चेन के सक्रिय होने का खतरा बढ़ गया है। 9 जून से शुरू हुआ संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक व्यक्ति से शुरू हुआ संक्रमण परिवार के चार सदस्यों और दो कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसे लेकर सेक्टर 16 के मार्केट में भय का वातावरण नजर आने लगा है। वहां स्थित अन्य दुकानों पर काम कर रहे स्टाफ डरे हुए हैं जबकि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उस दुकान पर दवा खरीदने आए लोग भी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग उन लोगों को ट्रेस नहीं कर पा रहा है।    

बापूधाम के चार मरीज लौटे घर  
वहीं दूसरी ओर धनवंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन बापूधाम के चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को गुरुवार को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया। इनमें 42 और 35 साल के दो पुरुष और 19 व 18 साल की दो युवतियां शामिल हैं। 

पंचकूला में चार लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि 
पंचकूला में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को पंचकूला में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों पीड़ितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। इसमें तीन केस मनसा देवी कांपलेक्स और एक केस सेक्टर-19 के अभयपुर गांव से आया है। 

पंचकूला सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि माडर्न हाउसिंग कांपलेक्स-5 में 23 और 26 वर्षीय दो युवक लखनऊ से सफर कर आए थे। दोनों ने अपने सैंपल स्पेशल फ्लू वार्ड में दिए थे। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। 

एमडीसी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की 65 वर्ष की महिला की तबीयत खराब होने पर उसे स्पेशल फ्लू वार्ड में सैंपल दिए थे। सैंपल की जांच होने के बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिली। उनको भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पंचकूला के अभयपुर में एक 79 साल का बुजुर्ग है। जो पंचकूला के सेक्टर-15 के गुरुद्वारे में रोज जाता था।

अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद इनका भी कोरोना टेस्ट किया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि इन चारों के संपर्क में आने वाले लोगों के लिस्ट बनाई जा रही है। अभी तक 40 लोगों की लिस्ट बनाई गई है। 

डेराबस्सी में आए कोरोना के तीन नए मरीज
मोहाली में एक बार कोरोना का हॉटस्पॉट रह चुके डेराबस्सी के मुबारिकपुर में गत बुधवार को करोना का एक मरीज सामने आया था। इसके अगले दिन ही गुरुवार को इस क्षेत्र में एक साथ कोरोना के तीन मरीज और सामने आए हैं। इन तीन मरीजों के आने के साथ ही मोहाली में कोरोना मरीजों की संख्या 143 हो गई है। जबकि सक्रिय मरीज 28 हो गए हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 

सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को सामने आए तीन कोरोना मरीजों में गुलाबगढ़ रोड पर स्थित प्रीत नगर निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग, शिवम कांप्लेक्स निवासी 25 वर्षीय एक युवक और गांव बेहड़ा निवासी एक 22 वर्षीय लड़की शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों को बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। 

तीनों मरीजों के पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं और सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। डेराबस्सी सिविल अस्पताल के कोरोना के नोडल अफसर डॉ. एचएस चीमा ने बताया कि बुजुर्ग और लड़की का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। जबकि 25 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा से वापस आया है। इसका 9 जून को सैंपल लिया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग और लड़की दोनों ही बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल की ओपीडी में जांच के लिए आए थे। इनके सैंपल लेकर भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed