कोरोना का खौफ: तीन विश्वविद्यालय में 81 विदेशी छात्र, अपने देश न जाने का सुझाव, बायोमैट्रिक भी बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार जिले के तीनों विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अधिक भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कोरोनावायरस को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्हें कोरोना के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, विवि प्रशासन ने विदेशी विद्यार्थियों को अभी अपने देश न जाने या हवाई यात्रा न करने का सुझाव भी दिया है।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में करीब 81 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों को विवि प्रशासन ने हिदायतें व सुझाव जारी किए हैं। वहीं, विश्वविद्यालयों में कोरोनावायरस को लेकर बायोमैट्रिक हाजिरी को भी बंद कर दिया है।
गुजवि: 24 विद्यार्थी, अक्तूबर-नवंबर में आए थे यहां
गुजवि में करीब 24 विद्यार्थी हैं, जो इथोपिया, बांग्लादेश और नेपाल से हैं। ये विद्यार्थी अक्तूबर-नवंबर में आए थे, ऐसे में फिलहाल विद्यार्थियों में संक्रमण की कोई संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें विशेष निगरानी में रखा जाएगा। इसके साथ ही विदेशी विद्यार्थियों को फिलहाल अपने देश न जाने और हवाई यात्रा न करने को भी कहा गया है।
एचएयू-लुवास: 57 विदेशी विद्यार्थी, बाहर से आने वालों पर रहेगी निगरानी
इन दोनों विवि में कुल 57 विदेशी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 26 लड़कियां हैं, जो भूटान, नेपाल, तंजानिया, म्यांमार और जिम्बाबे से हैं। वहीं, 31 लड़के हैं, जो अफगानिस्तान, भूटान, नाइजीरिया, म्यांमार, श्रीलंका, इथोपिया, मोंजाबिक और केन्या से हैं। इन विद्यार्थियों को विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। विवि के सभी विद्यार्थियों को कोरोना से संबंधित लक्षण, उपाय आदि के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए पंपलेट बांटे जाएंगे।
विदेश से आने वाले वैज्ञानिकों की भी होगी स्वास्थ्य जांच
चिकित्सीय टीम को विवि के अंतरराष्ट्रीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को सतर्कतापूर्वक जांचने की सलाह दी है और साथ ही विदेश से आने वाले वैज्ञानिकों की भी चिकित्सीय जांच करने को कहा गया है। विवि में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले शिक्षक विद्यार्थियों को कोराना से बचने व लक्षण आदि की जानकारी देंगे। वहीं, आगामी निकट समय में बड़े कार्यक्रम नहीं होंगे। - प्रो. केपी सिंह, कुलपति एचएयू
चिकित्सकीय टीम को एहतियात बरतने के निर्देश
विवि में जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। विदेशी विद्यार्थी अक्तूबर-नवंबर में यहां आए थे, इसलिए वे पूरी तरह सेफ हैं। उन्हें अभी कोई यात्रा न करने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही विवि की चिकित्सकीय टीम को सभी तरह की एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि