फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Warriors Doctors and Nurses Quaratine Period Salary Deducted by Haryana Government

हरियाणा में डॉक्टरों और नर्सों का क्वारंटीन अवधि का वेतन कटा, कोरोना योद्धाओं ने जताई आपत्ति

Mon, 15 Jun 2020 10:14 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Jun 2020 10:14 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्री विज से दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  • सर्व कर्मचारी संघ की आंदोलन करने की चेतावनी
  • अनुबंध नवीनीकरण के लिए बेंचमार्क की शर्तें लगाई

विज्ञापन
Corona Warriors Doctors and Nurses Quaratine Period Salary Deducted by Haryana Government
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों की देखभाल में लगे एनएचएम के डॉक्टरों व नर्सों का आइसोलेशन क्वारंटीन अवधि का वेतन काट लिया है। इससे उनमें नाराजगी है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के कारण डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ को क्वारंटीन करना पड़ता है, इस अवधि का वेतन नहीं काटा जा सकता। गुरुग्राम व मेवात सहित अन्य कई जिलों में एनएचएम में लगे डॉक्टरों व स्टाफ नर्सों का वेतन काटने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के 5000 गांवों को नवंबर तक मिलेगी 24 घंटे बिजली, योजना को तेजी देने के निर्देश
विज्ञापन


डॉक्टर सुनीता जैन सीएचओ पीएचसी ऊजीना, मेवात का (21 अप्रैल से 4 मई) 14 दिन, प्रियंका स्टाफ नर्स, सामान्य अस्पताल, गुरुग्राम का (11 से 31 मई) 21 दिन, पूनम स्टाफ नर्स, आइसोलेशन वार्ड गुरुग्राम का (27 अप्रैल से 22 मई) 27 दिन, स्मिता स्टाफ नर्स, एसएनसीयू जीएच गुरुग्राम का (13 से 31 मई) 19 दिन और कुलदीप काउंसिलर जीएच गुरुग्राम का (27 से 28 मई) 2 दिन का वेतन काट लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग के भेदभावपूर्ण व्यवहार से एनएचएम के तहत तैनात डॉक्टरों, नर्सों, आशा वर्करों व अन्य स्टाफ में रोष बढ़ रहा है।

आंदोलन करने की चेतावनी

एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रिहान रजा ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनके साथ किए जा रहे भेदभाव को दूर करते हुए काटा गया वेतन वापस नहीं किया गया व लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एनएचएम कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

हरियाणा: एक लाख हड़ताली कर्मचारियों को बड़ी राहत, सर्विस नहीं होगी ब्रेक

अनुबंध नवीनीकरण में लगाई शर्त
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि डबल वेतन न लेने और करीब 2 हजार यूनिट रक्तदान करने वाले एनएचएम में लगे डॉक्टरों, नर्सों व अन्य पदों पर सालों से तैनात स्टाफ के अनुबंध नवीनीकरण के लिए बेंचमार्क की शर्तें लगाई गई है, जो महामारी में फ्रंटलाइन पर काम करने वाले इन कोरोना योद्धाओं के साथ अन्याय है।

एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 5 दिसंबर 2017 से 14 दिसंबर 2017, 25-26 अक्टूबर 2018, 5 फरवरी 2019 से 27 फरवरी, 2019 तक कुल 35 दिन की हड़ताल की थी। उन्होंने इस अवधि को ड्यूटी पीरियड मानते हुए वेतन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed