{"_id":"5e3b99688ebc3ee5981dc6ae","slug":"corona-virus-ut-administration-released-advisory-for-hotels-regarding-tourist-booking-for-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः फरमान- चीन और अन्य प्रभावित देशों के पयर्टकों को होटल में कमरा न दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः फरमान- चीन और अन्य प्रभावित देशों के पयर्टकों को होटल में कमरा न दिया जाए
Thu, 06 Feb 2020 10:14 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ के होटलों और गेस्ट हाउसों में चीन और अन्य प्रभावित देशों के पर्यटकों की बुकिंग पर रोक लगाने की एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यह एडवाइजरी इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत बुधवार को जारी की गई है। साथ ही इस संबंध में अगला दिशा निर्देश मिलने के बाद ही बुकिंग करने की हिदायत दी गई है।
सर्विलांस टीम द्वारा जारी एडवाइजरी में 15 जनवरी के बाद चंडीगढ़ आए विदेशी पर्यटकों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखते ही उसकी सूचना तत्काल स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को देने को कहा गया है। वहीं, बिजनेस मीटिंग के लिए यहां आने वाले चीन के प्रतिनिधियों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
इस बात का रखें खास ध्यान
होटल और गेस्ट हाउस में ठहरे विदेशी मेहमानों के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, उनमें कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी लक्षण दिखते ही उसकी सूचना होटल प्रबंधन को दें। विदेशी मेहमानों से बातचीत के दौरान मास्क का प्रयोग अवश्य करें। विदेशी मेहमानों को दी गई किसी भी सर्विस के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।

हमें बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी मिल गई है। शहर के सभी होटलों और रेस्टोरेंट संचालकों को भी जानकारी दे दी गई है ताकि वे कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र से आए लोगों की बुकिंग न करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी इस संबंध में तत्काल जानकारी दें ताकि इससे बचाव हो सके।
- अरविंदर पाल सिंह, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है। लगातार लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। चंडीगढ़ में काफी सैलानी चीन व अन्य कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में होटल व रेस्टोरेंट संचालक ऐसे सैलानियों की बुकिंग न करें। साथ ही इस तरह का कोई मामला आए तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
- डॉ. जी दीवान, डायरेक्टर हेल्थ