{"_id":"5e72fc0e8ebc3e711a36bc78","slug":"corona-virus-production-decreased-in-chandigarh-industries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः निवेशकों को नुकसान, 4000 औद्योगिक इकाइयों में घटा उत्पादन, बने मंदी के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः निवेशकों को नुकसान, 4000 औद्योगिक इकाइयों में घटा उत्पादन, बने मंदी के हालात
Thu, 19 Mar 2020 10:31 AM IST
खुशबू गोयल
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रकोप से चंडीगढ़ का उद्योग भी धड़ाम होने की स्थिति में पहुंच गया है। रिटेल की मार्केट ठप होने से उत्पादन में भी लगातार गिरावट आ रही है। हालात यह हो चुके हैं कि चंडीगढ़ की औद्योगिक इकाइयों में 75 प्रतिशत तक उत्पादन घट गया है। उद्यमियों में इसको लेकर खासी चिंता है।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र को दो फेजों में बांटा गया है। दोनों फेजों में लगभग 4000 छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थित हैं। इन इकाइयों में होने वाले उत्पादन से उत्तर भारत के कई राज्यों में सामानों की सप्लाई की जाती है।
इधर एक माह से कोरोना के बढ़ते प्रकोप से रिटेल की मार्केट में मंदी आ रही है। मांग नहीं होने के कारण उत्पादन भी घट रहा है। चंडीगढ़ के औद्योगिक इकाइयों में एक माह में उत्पादन घटकर 75 फीसदी ही रह गया है। लगातार गिरते उत्पादन से उद्यमियों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
चिकन 150 से 50 पहुंचा
कोरोना का असर चिकन के कारोबार पर भी पड़ा है। जो चिकन एक माह पहले 150 रुपये किलो बिकता था वह अब 50 रुपये किलो ही रह गया है। मीट का कारोबार करने वाले मनीमाजरा निवासी आकाश ने बताया कि वह प्रतिदिन 35 हजार रुपये की बिक्री करते थे अब वह घटकर 4000 रुपये किलो ही रह गई है।
यही हाल रहा तो धड़ाम हो जाएगी इंडस्ट्री
कोरोना के कारण लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। जिसका सीधा असर रिटेल की मार्केट पर पड़ा है। रिटेल की मंदी के कारण उत्पादन भी कम हो गया है। यदि यही हाल रहा तो शहर की इंडस्ट्री पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
- अवि भसीन, उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

शेयर मार्केट धड़ाम, इन्वेस्टरों को 100 करोड़ का नुकसान
कोरोना से शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का असर चंडीगढ़ के इन्वेस्टरों पर भी पड़ा है। सात दिनों में इन्वेस्टरों का नुकसान 100 करोड़ तक पहुंच गया है। बाजार में लगातार गिरावट के बाद शेयर मार्केट के विशेषज्ञ शहर के इन्वेस्टरों को बाजार से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि होली के बाद से ही कोरोना के कारण शेयर मार्केट में लगातार गिरावट हो रही है।
देशभर के शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों के करोड़ डूब चुके हैं। शेयर मार्केट के विशेषज्ञों का कहना है कि चंडीगढ़ में 32 से 35 प्रतिशत लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते हैं। इनमें अधिकांश लोग बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं। कुछ लोग मार्केट में ट्रेडिंग का कार्य भी कर रहे हैं।
40 से 45 प्रतिशत कैपिटल का नुकसान
शेयर मार्केट के लगातार गिरने से चंडीगढ़ के लोगों को कैपिटल में 40 से 45 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार नुकसान का यह आंकड़ा यदि मार्केट में सुधार नहीं हुआ तो बढ़ भी सकता है।
इन्वेस्टर बनाएं मार्केट से अभी दूरी
कोरोना के कारण शेयर मार्केट में यह मंदी आई है। अभी मार्केट के हालात नहीं सुधरेंगे। शहर के इन्वेस्टरों को जब तक हालात नहीं सुधरते हैं तब तक मार्केट से दूरी बनाकर रखनी होगी।
- दीपक चड्ढा, ट्रेडर, शेयर मार्केट, चंडीगढ़