{"_id":"5e6f05058ebc3ea82e5c6126","slug":"corona-virus-nri-sabha-prdesident-kirpal-singh-sahota-returned-back-to-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः पंजाब में बढ़ा खतरा तो अपने देश लौटने लगे एनआरआई, प्रधान सहोता भी गए अमेरिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः पंजाब में बढ़ा खतरा तो अपने देश लौटने लगे एनआरआई, प्रधान सहोता भी गए अमेरिका
Mon, 16 Mar 2020 10:18 AM IST
खुशबू गोयल
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई सभा के प्रधान पद के चुनाव जीतने वाले किरपाल सिंह सहोता को हलका-सा बुखार क्या हुआ वह तुरंत अमेरिका चले गए। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया और अगले ही दिन इमरजेंसी टिकट लेकर अमेरिका चले गए। हालांकि अभी उनको काफी दिनों तक पंजाब में रहकर अपना नेटवर्क बनाना था लेकिन कोरोना का बढ़ता खतरा देखकर वह नहीं रुके। कई एनआरआईज विदेश लौटने लगे हैं। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया में फैली कि पंजाब में विदेश से आए 335 लोग लापता हो गए हैं और उनको पुलिस खोज रही है।
इसका असर पंजाब में गहरा हुआ। विदेशों से पंजाब आए लोग वापस जाने लगे हैं। सहोता के निकटवर्ती लोगों के मुताबिक, एनआरआई सभा के प्रधान की कुर्सी लेने के बाद एक होटल में पार्टी रखी गई थी। उस पार्टी के बाद सहोता अचानक बीमार हो गए। इसके बाद तेजी से यह खबर फैली कि पंजाब में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। तमाम स्कूल कॉलेज बंद किए जा रहे हैं। किरपाल सिंह सहोता ने जल्दबाजी में दो दिन पहले अपना पदभार संभाला और अमेरिका का टिकट लेकर वापस चले गए।
उनके निकटवर्ती एक एनआरआई ने बताया कि भाजी यहां पर अस्पतालों का हाल देखो। सड़कों पर गंदगी फैली हुई है जबकि अमेरिका में सेहत विभाग टॉप पर है। यहां पर तो उनको डर ही लग रहा था। सांसद मनिंदर सिद्धू के पिता नरिंदर सिद्धू समेत कई अहम हस्तियां पंजाब से कनाडा और अमेरिका रवाना हो गई हैं। कनाडा सरकार ने यह आदेश भी जारी कर दिया है कि उनके देश के जो नागरिक विदेशों में कहीं भी हैं वह लौट आएं। एनआरआई गुरप्रीत सिंह सहोता का कहना है कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज चल रही हैं। इस कारण लोग दहशत में आ रहे हैं।