फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus new cases in Tri-city: covid-19 positive cases in Mohali, Chandigarh and Panchkula

चंडीगढ़ में बढ़ रहा संक्रमण, 11 पॉजिटिव मिले, पंचकूला में छह और मोहाली में तीन और संक्रमित

Fri, 12 Jun 2020 10:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 10:45 PM IST
सार

  • खुड्डा जस्सू, खुड्डा लाहौरा, दड़वा और बापूधाम में मिले पॉजिटिव
  • चंडीगढ़ के चार जगहों से चार परिवार के 11 सदस्य आए चपेट में

विज्ञापन
Corona virus new cases in Tri-city: covid-19  positive cases in Mohali, Chandigarh and Panchkula
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को एक ही दिन में 20 केस सामने आए। इनमें से 11 चंडीगढ़, छह पंचकूला जबकि तीन मोहाली से हैं। चंडीगढ़ में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज खुड्डा जस्सू, खुड्डा लाहौरा, दड़वा और बापूधाम के रहने वाले हैं। ये सभी अपने परिजनों से ही संक्रमित हुए हैं।  

विज्ञापन


खुड्डा जस्सू में एक ही परिवार की डेढ़ साल और 8 साल की दो बच्चियां व 35 साल की महिला संक्रमित है। वहीं, खुड्डा लाहौरा में 28 साल का युवक जबकि बापूधाम में एक ही परिवार में 34 साल का युवक, 27 साल की युवती, 5 वर्षीय बच्ची और 63 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, दड़वा के एक ही परिवार से 26 और 48 साल की दो महिलाओं के साथ ही 24 दिन की एक बच्ची भी संक्रमित है। इस परिवार के दो सदस्यों में पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इन मरीजों के मिलने के बाद चंडीगढ़ में कोरोना के कुल 349 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आई महिला में कोरोना की पुष्टि

चंडीगढ़ में दिल्ली से आई एक गर्भवती महिला में भी शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला कॉलोनी नंबर 4 में अपने रिश्तेदार के घर आई है। यहां से वह चेकअप करवाने के लिए सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में गई थी। जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिली। पहले की तरह प्रशासन ने इस महिला को दिल्ली का बताते हुए अपने आंकड़े में शामिल करने से इनकार कर दिया। इससे पहले भी प्रशासन दिल्ली से लौटे ऐसे तीन केसों में संक्रमित मरीजों को अपने आंकड़े में शामिल नहीं किया है। 

दो ने जीती कोरोना से जंग
श्री धनवंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल सेक्टर 46 से बापूधाम कॉलोनी के दो मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन दोनों मरीजों को 7 दिन के होम क्वारंटीन में रहने के लिए सूद धर्मशाला में भेजा गया। कोरोना मुक्त होने वालों में 40 साल का पुरुष व 15 का किशोर शामिल है।

ऐसे बढ़ रही कोरोना चेन

गांव दड़वा में दिल्ली से आए दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए परिवार के अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दो भाई दिल्ली से अपने सुसराल आए थे। यहां आने पर दोनों बीमार हो गए। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के संपर्क में आए 44 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 24 दिन की बच्ची व मां पहले ही दिल्ली से दड़वा आए थे। ये सभी एक दूसरे के संपर्क में आकर पॉजिटिव हो चुके हैं। 

कोरोना मरीज को अस्पताल ले जाने वाला ऑटो चालक भी आ गया चपेट में
खुड्डा लाहौरा में रहने वाला 28 साल का एक ऑटो चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक खुड्डा जस्सू से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को जीएमएसएच-16 में लेकर आने से इसकी चपेट में आ गया। वहीं, सेक्टर 16 के एक पॉजिटिव केस ने अब तक अपने संपर्क में आए लगभग 8 लोगों को कोरोना संक्रमित कर दिया है। कोरोना के ये सभी मामले इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि बापूधाम और सेक्टर 30 के बाद अब शहर के इन इलाकों में कोरोना तेजी से सक्रिय हो रहा है। 

पंचकूला में फिर बढ़ने लगा कोरोना, छह लोग संक्रमित 
पंचकूला में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पंचकूला में छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसकी पुष्टि पंचकूला के सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने की है। शुक्रवार को सेक्टर-27 पंचकूला की एक सोसाइटी के एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना से संक्रमित मिले। इसमें पति, पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। यह सभी दिल्ली से सेक्टर-27 पंचकूला में अपने माता-पिता से मिलने आए थे। यह चारों दिल्ली के ही रहने वाले हैं। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने इनकी रिपोर्ट पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। इसके बाद पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने इनको आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। इसी तरह सेक्टर-21 में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है, जोकि दिल्ली का रहने वाला है। औद्योगिक क्षेत्र फेस दो पंचकूला में भी एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति व्यापार के सिलेसिले में अहमदाबाद गया था और वापस आकर इसने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। इसमें यह पॉजिटिव पाया गया है। 

सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान की जा रही है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि इन छह के संपर्क में आने वाले लोगों के लिस्ट बनाई जा रही है। अभी तक 50 लोगों की लिस्ट बनाई गई है। इन सभी के सैंपल भरे जाएंगे। 

जीरकपुर में दो और कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने
मोहाली में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक मामला मुल्लापुर के गांव तोगा का है। वहीं जीरकपुर में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिनमें से एक पुरुष और महिला शामिल है। पहला मामला जीरकपुर पटियाला रोड पर स्थित स्वास्तिक विहार क्षेत्र का है, यहां की एक 68 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह महिला कुछ दिन पहले यूपी के सहारनपुर अपनी लड़की से मिलकर आई थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। 

वहीं दूसरा मामला गांव पभात का है, जहां 32 वर्षीय एक व्यक्ति चंडीगढ़ सेक्टर-16 के अस्पताल में केमिस्ट की दुकान पर काम करता है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह तीन दिन से जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल में दाखिल है, इसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed