{"_id":"5f0880bb8ebc3e6351428976","slug":"corona-virus-in-tri-city-one-died-in-mohali-due-to-covid-19-new-positive-cases-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में 24 घंटे में 22 लोग कोरोना के शिकार, 7वीं मौत और तीन हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में 24 घंटे में 22 लोग कोरोना के शिकार, 7वीं मौत और तीन हुए ठीक
Fri, 10 Jul 2020 08:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को 24 घंटे में 22 लोग कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जबकि 7वें मरीज की मौत हो चुकी है। कोरोना की वजह से 52 वर्षीय ढकोली निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। वह पहले से ही बीमार थे और वेंटीलेंटर पर चल रहे थे। यह जिले में कोरोना से 7वीं मौत है। पंजाब में सबसे पहले कोरोना हॉटस्पॉट रह चुके डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर से भी दोबारा कोरोना के नए केस आए हैं।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि ढकोली के 52 वर्षीय जिस व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है, वह किडनी और हाई ब्लड प्रेशर का मरीज था और बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में वेंटीलेटर पर था। शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, सन्नी एनक्लेव खरड़ में कोरोना के तीन केस मिले हैं। इनमें 42 वर्षीय महिला, 12 और 20 वर्षीय लड़की शामिल हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-116 में 32 वर्षीय युवक और गिल्को वैली में 45 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। वहीं, मजात में 10 और 22 वर्षीय युवक और 38 साल के तीन पुरुष। जवाहरपुर से 50 वर्षीय महिला, 23, 18 और 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए हैं। नयागांव में 19 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय महिला, डेराबस्सी में 57 वर्षीय पुरुष, मुबारिकपुर में 27 वर्षीय पुरुष, बलटाना में 19 और 73 साल के पुरुष, डेराबस्सी में 30 वर्षीय पुरुष और बनूड़ में 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
इस दौरान जिन तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें गांव बेहड़ा की 19 वर्षीय युवती और 35 साल की महिला, जीरकपुर की 52 वर्षीय महिला शामिल है। मोहाली में कोरोना से अब तक 7 मौत हो चुकी हैं। पहली मौत नयागांव में एक बुजुर्ग की हुई थी। इसके बाद खरड़ में बुजुर्ग महिला और जीकरपुर में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई। इसके बाद बीमार चल रहे एक पत्रकार और जीकरपुर निवासी बुजुर्ग महिला की मौत चुकी है। वहीं खरड़ निवासी एक व्यक्ति और अब ढकोली में एक मरीज ने अपनी अपनी जान गंवा दी है।