फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Corona virus in Punjab News in Hindi: Covid-19 in Punjab, Coronavirus outbreak in Punjab

पंजाब में 32 कोरोना पॉजिटिव मिले, 15 मरीज हुए ठीक, नवांशहर और फरीदकोट कोरोना मुक्त

Mon, 25 May 2020 11:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 May 2020 11:45 PM IST
सार

  • राज्य में संक्रमितों की संख्या 2082 हुई
  • कोरोना मुक्त हुए दो जिलों में फिर लौटी महामारी
  • 15 और मरीजों के साथ कुल 1913 लोग ठीक हुए  

विज्ञापन
Corona virus in Punjab News in Hindi: Covid-19 in Punjab, Coronavirus outbreak in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बीते दिनों कोरोना से कुछ राहत मिली थी लेकिन सोमवार को इसने महामारी से मुक्त घोषित जिलों में भी दस्तक दे दी। विभिन्न जिलों में 32 नए पॉजिटिव केस मिले जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2082 हो गई। दूसरी ओर 15 मरीजों के ठीक होने के साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1913 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना मुक्त हो चुके मोहाली और संगरूर जिलों में सोमवार को 1-1 नया केस सामने आ गया। वहीं अमृतसर में 6, तरनतारन और कपूरथला में 1-1, जालंधर में 16, पठानकोट में 5 और पटियाला में 1 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किया गया। ठीक हुए 15 लोगों में जालंधर के 3, फरीदकोट के 10, गुरदासपुर व नवांशहर का 1-1 मरीज शामिल है। 
विज्ञापन


वहीं, राज्य में अब तक 67213 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 62686 निगेटिव पाए गए हैं। 2446 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 128 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदकोट: 51 दिन बाद फिलहाल कोरोना से मुक्त हुआ जिला  
श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन श्री हजूर साहिब से लौटे बाकी सभी 10 श्रद्धालुओं को भी निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब फरीदकोट में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है और इससे फरीदकोट भी राज्य के कोरोना मुक्त जिलों की सूची में शामिल हो गया है।

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर की अगुवाई में प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा डिस्चार्ज किए गए इन सभी श्रद्धालुओं को गुटका साहिब भेंट किया गया और उन्हें अगले 14 दिन तक अपने घरों में ही क्वारंटीन रहने की हिदायतें दी गई। 

सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि जिले में 4 अप्रैल को कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया था और उसके बाद श्री हजूर साहिब से लौटे 51 श्रद्धालुओं समेत जिला फरीदकोट में कोरोना के कुल 62 पॉजिटिव हो गए थे। मेडिकल अधीक्षक डॉ. राजीव जोशी ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी मरीजों को सरकार की हिदायतों के अनुसार कोवा एप डाउनलोड करवाया गया। इस एप के माध्यम से जीपीएस द्वारा ट्रैक किया जा सकेगा और वह अपनी सेहत के बारे में अपडेट कर सकेंगे।

कपूरथला में एक और कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कपूरथला का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। चार दिन बाद कपूरथला में कोरोना संक्रमित केस आने से एक्टिव केस की संख्या आठ हो गई है। सिविल अस्पताल के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. राजीव भगत ने बताया कि 23 मई को गांव जैद का 35 वर्षीय युवक महाराष्ट्र से गांव पहुंचा था। 

उसी दिन सब-डिवीजन हेल्थ सेंटर भुलत्थ की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सोमवार सुबह उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे सिविल अस्पताल कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में लाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस नए केस के साथ कपूरथला में एक्टिव केस की संख्या आठ हो गई है।

नवांशहर हुआ कोरोना मुक्त

ढाहां कलेरां अस्पताल में उपचारधीन कोरोना पॉजिटिव दोनों मरीजों को सोमवार को छुट्टी मिलने के बाद नवांशहर कोरोना मुक्त जिला हो गया है। जिले में कोरोना के कुल 113 मरीज थे, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। नवांशहर से ही कोरोना का पहला मरीज प्रदेश में सामने आया था। सोमवार को दोनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीसी विनय बुवलानी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए शानदार काम के लिए उनकी प्रशंसा की। बंगा की एसएमओ डॉ. कविता भाटिया ने बताया कि दोनों मरीजों को सोमवार को छुट्टी दे दी गई है। 

जालंधर में कोरोना के 16 नए मरीज मिले
जालंधर जिले में सोमवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संख्या 228 तक पहुंच गई है। 

पठानकोट में 5 नए कोरोना संक्रमित, संख्या 44 पहुंची 
सात दिन पहले कोरोना मुक्त पठानकोट में सोमवार को फिर 5 नए मामले सामने आए हैं। इससे पठानकोट में अब कुल मरीज 44 हो गए है। नए 5 मामलों को मिलाकर 15 एक्टिव केस हैं। 2 की मौत हो चुकी है और बाकी इलाज के बाद घरों को लौट चुके हैं। शहर में तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार देर शाम पठानकोट के 31 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी पुष्टि सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने की।

इनमें एक संक्रमित हरिनगर कालोनी निवासी फास्ट फूड कार्नर चलाने वाले व्यक्ति की पत्नी है, जबकि बाकी के चार केस लमीनी निवासी डमटाल के आढ़ती के पारिवारिक सदस्य हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पॉजिटिव आए लोगों में लमीनी निवासी 4 वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं। एसएमओ ने बताया कि आढ़ती के परिवार से 10 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें से 6 निगेटिव और 4 पॉजिटिव आए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम आढ़ती के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

अमृतसर में छह नए पॉजिटिव मिले

अमृतसर में सोमवार को छह नए पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए। रानी का बाग निवासी पॉजिटिव शख्स के चार परिजनों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं बीते रविवार पाम गार्डन कॉलोनी मजीठा रोड निवासी संक्रमित शख्स की पत्नी व बेटा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल स्थित आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल करवाया गया है। चिंताजनक पहलू यह है कि सभी का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

विजयनगर के 16 लोग क्वारंटीन
बटाला रोड स्थित विजय नगर में रविवार को एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 16 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें पॉजिटिव के स्वजन, दो पड़ोसी, सब्जी विक्रेता भी शामिल हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें विजय नगर पहुंचीं और इन लोगों को श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया।  

थाना बी डिवीजन में कार्यरत पांच एएसआई सहित 16 कर्मचारियों के सैंपल लिए
थाना बी डिवीजन में बंद एक हवालाती के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने थाने में कार्यरत स्टाफ को क्वारंटीन किया है। पांच एएसआई सहित 16 पुलिस कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए इंफ्लुएंजा लैब भेजे गए हैं। कोरोना पॉजिटिव हवालाती को पूर्व में ही आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया जा चुका है। यह हवालाती सुल्तानविंड रोड पर हुए गोलीकांड में वांछित था। 

पटियाला: राजपुरा की गर्भवती महिला संक्रमित
राजपुरा के गर्ग कालोनी की रहने वाली 20 साल की गर्भवती महिला सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह महिला दिल्ली से लौटी थी, जिस कारण इसका सैंपल लिया गया था। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि इस तरह से अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गिनती 112 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव गर्भवती महिला को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। साथ ही विभाग की टीमों की ओर से पॉजिटिव केस के घर व आसपास के घरों में स्प्रे करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed