{"_id":"5e822a678ebc3e77360e51e5","slug":"corona-virus-in-punjab-news-in-hindi-corona-positive-woman-dies-in-patiala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, लुधियाना में हड़कंप, पूरे इलाके को घेरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, लुधियाना में हड़कंप, पूरे इलाके को घेरा गया
Tue, 31 Mar 2020 09:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में सोमवार दोपहर 42 साल की महिला पूजा की मौत हो गई। उसकी सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पूजा लुधियाना से रेफर होकर रविवार रात ही राजिंदरा अस्पताल आई थी। सिविल सर्जन ने बताया कि महिला को बुखार था और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। इस पर उसका सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
उसका इलाज चल ही रहा था कि सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। महिला लुधियाना के अमरपुरा मोहल्ला की रहने वाली है। सूत्रों के अनुसार, महिला दुबई जाकर आई थी। फिलहाल इस बारे में पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के बारे में लुधियाना के सेहत विभाग को सूचित कर दिया गया है, ताकि विभाग की ओर से मृतका के मोहल्ले में सैनिटाइजेशन और उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत से मचा हड़कंप
लुधियाना के अमरपुरा निवासी कोरोना पॉजीटिव महिला की सोमवार दोपहर बाद पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत के बाद हड़कंप मच गया। महिला का यात्रा इतिहास न होने की वजह से सेहत विभाग सकते में हैं। सेहत विभाग की तरफ से रविवार देर रात को जितना भी स्टाफ अस्पताल में तैनात था उसकी लिस्ट बनाना शुरू कर दिया गया है ताकि उन्हें क्वारंटीन किया जा सके। वहीं पूरे एरिया को पुलिस और सेहत विभाग ने घेर लिया है ताकि आसपास के लोगों की जांच हो सके।
विज्ञापन
लुधियाना के अमरपुरा की रहने वाली पूजा (42) काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी। उसका उपचार लुधियाना के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। पूजा के पति का देहांत हो चुका है, उसके तीन बच्चे हैं। उसका बड़ा बेटा लुधियाना के गुरुनानक भवन में नौकरी करता है दो अन्य बच्चे कोई काम नहीं करते है।
रविवार को पूजा की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उसे देर शाम को इमरजेंसी हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया था। वहां तैनात स्टाफ ने उसकी हालत को देखते पटियाला के लिए रेफर कर दिया था। वहां सोमवार दोपहर लगभग 1.30 बजे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि वह कोरोना से पीड़ित थी।
मृतक पूजा के जीजा को छोटी साली को लेकर सैंपल देेने बुलाया सिविल अस्पताल
कोरोना से लड़ने के लिए सेहत विभाग कितना तैयार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सोमवार दोपहर पटियाला से राजिंदरा कालेज में मृत कोरोना पीड़ित महिला के जीजा को रात 10.30 बजे छोटी साली का सैंपल देने के लिए सिविल अस्पताल जाना पड़ा। जबकि सेहत विभाग की तरफ से उसका सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया था। महिला की मौत के बाद सीएमसी और ईएसआई अस्पताल में भी हड़कंप मचा है।
मृतका के बहनोई सुखविंदर सिंह ने बताया कि साली पूजा समराला चौक के पास किसी होजरी में काम करती थी। उसे थायरॉयड और यूरिक एसिड की समस्या था। कुछ समय से वह ज्यादा बीमार रहने लगी थी। दस दिन पहले उसने काम छोड़ दिया था। उसका बड़ा बेटा गाड़ी चलाता है, जबकि छोटा बेटा गुरुनानक भवन में बतौर प्यून काम करता है। रविवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उसे सांस लेने में परेशानी आ रही थी। उसे पहले सीएमसी अस्पताल में ले जाया गया था।
वहां पर आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा नहीं होने के कारण रेफर करने के लिए कहा गया। यहां पर वह लगभग आधा घंटा तक रुके थे। इसके बाद उसे वह ईएसआई अस्पताल ले आए। यहां पर उसका एक्सरे किया गया, वहां पर तैनात स्टाफ को कोरोना का कुछ शक था। हालत ज्यादा खराब होने के चलते उसे रेफर करने से मना दिया, फिर भी वह उसे दोपहर लगभग 12 बजे सिविल अस्पताल लुधियाना लेकर आ गए। रात लगभग आठ बजे तक उसका उपचार चलता रहा, तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उसे पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया।
सोमवार दोपहर उसकी मौत के बाद इस बात की पुष्टि हो गई कि वह कोरोना से पीड़ित थी। देर शाम को सेहत विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई। टीम ने उसके परिवार के चार सदस्यों का सैंपल लिया है। जब पूजा ज्यादा बीमार थी तो उसकी छोटी बहन उसके घर पर रह रही थी। सेहत विभाग की टीम ने पास सैंपल लेने के लिए ज्यादा साधन नहीं थे, ऐसे में अब वह रात को अपनी छोटी साली को साथ लेकर सिविल अस्पताल सैंपल देने के लिए जा रहे हैं।