फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Punjab News: Case filed against two shopkeepers in Nabha

कोरोना का आतंक: दुकान पर पिज्जा खिलाने पर दो पर केस दर्ज, नगर निगम का मुख्य द्वार बंद

Sat, 21 Mar 2020 10:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Mar 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Punjab News: Case filed against two shopkeepers in Nabha
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच नाभा में निर्देशों का पालन न करके अपनी दुकानों में बड़ी संख्या में लोगों को पिज्जा आदि खिला रहे दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को खबर लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा रखी है। 

विज्ञापन


केवल होम डिलीवरी व टेक अवे की छूट है। शुक्रवार को एसडीएम सूबा सिंह, डीएसपी वरिंदरजीत सिंह, सेहत विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चेकिंग की। इस दौरान पाया गया कि एक पिज्जा शॉप और एक बेकरी शॉप के अंदर काफी गिनती में लोगों को अंदर बैठाकर खाना खिलाया जा रहा है। नाभा थाना कोतवाली इंचार्ज सर्बजीत सिंह ने बताया कि दोनों दुकानदारों के खिलाफ नाभा थाना कोतवाली में धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 
विज्ञापन


कोरोना की दहशत: पटियाला निगम का मुख्य द्वार बंद
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम ने अपने कार्यालय के मुख्य द्वार पर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि जिन लोगों का किसी काम के चलते निगम अधिकारियों से मिलना जरूरी था, उनके मुख्य द्वार पर हाथ सैनेटाइजर से साफ करने बाद मास्क पहनाकर ही कार्यालय के भीतर तक आने दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने फिर शहरवासियों से निवेदन किया है कि वह बिना किसी कारण घरों से बाहर न निकलें। मेयर ने दुकानदारों से अपील की है कि वह रोजमर्रा के सामान की वस्तुओं को स्टोर करने का प्रयास न करें और सामान की कीमत आम दिनों की भांति ही रखी जाए। निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर के आदेश पर गुरुवार देर शाम निगम की एक टीम ज्वाइंट कमिश्नर लाल विश्वास के नेतृत्व में बाजारों में पहुंची। जिन रेहड़ी वालों ने निगम के आदेश पर कूड़ादान अपने पास नहीं रखा था, उनके चालान किए गए। 

निगम कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर ने अपने पूरे स्टाफ को आदेश दिया है कि कोई भी अधिकारी अपनी ब्रांच के कर्मचारी को छुट्टी देने का अधिकार इस्तेमाल नहीं करेगा। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। शनिवार और रविवार को छुट्टी के बावजूद निगम के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed