फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Punjab: Curfew violations in many places of Punjab

कहीं पर पुलिस ने करवाई उठक-बैठक, कहीं पर बरसाएं डंडे, इन जगहों पर हुआ कर्फ्यू का उल्लंघन

Thu, 26 Mar 2020 09:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Mar 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Punjab: Curfew violations in many places of Punjab
सुनाम सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थाना गुरुहरसहाए व सिटी जीरा पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये लोग कर्फ्यू के दौरान बाइक पर सवार होकर इलाके में घूम रहे थे। कर्फ्यू में पुलिस मुलाजिम गश्त कर रहे थे। गुरुहरसहाए-मुक्तसर रोड स्थित पोजोके और जीरा के नई तलवंडी रोड-जीरा के पास बाइक पर सवार होकर घूम रहे कुछेक लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सूरज, प्रेम सिंह, छिंदा सिंह, छिंदर सिंह, राज कुमार व साजन छाबड़ा के तौर पर हुई है। सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


कपूरथला: फिर खुली सब्जीमंडी, लगी भीड़
कपूरथला में कर्फ्यू का लगातार उल्लंघन जारी है। बुधवार को फिर एक बार सुबह के समय विक्रेताओं ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित अपनी दुकानें खोल लीं। बाकायदा दुकान के बाहर सड़क पर सब्जियां भी सजाकर बेचने लगे। इससे पुरानी सब्जी मंडी में एकदम से भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन के पास सूचना पहुंची तो तुरंत एसएसपी व एसडीएम मौके पहुंचे और दुकानें बंद कराईं यहीं हाल दवा की दुकानों पर भी सुबह के समय रहा। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बुधवार की सुबह कुछ जरूरी वस्तुओं के लिए पांच से आठ बजे तक लोगों को घर-घर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कर्फ्यू के बीच राहत प्रदान की है। इसमें केमिस्ट शॉप को छोड़कर किसी को दुकान खोलने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद बुधवार को फिर से सब्जी विक्रेताओं ने न केवल अपनी दुकानें खोली, बल्कि आम दिनों की तरफ सब्जियों की टोकरियां बाहर लगाकर दुकानदारी शुरू कर दी। देखते-देखते ही लोगों की भीड़ लगने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona virus in Punjab: Curfew violations in many places of Punjab
कुछ ऐसे हो रहा कर्फ्यू का उल्लघंन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केमिस्ट शॉप भी भीड़ लगी रही। यहां तक कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एहतियात भी नहीं बरती जा रही थी। इस तरह से सरेआम कर्फ्यू का उल्लंघन होने शुरू हो गया। जब सूचना जिला प्रशासन के पास पहुंची तो एसडीएम वीपीएस बाजवा और एसएसपी सतिंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों की भीड़ को किसी तरह समझाबुझाकर भेजा और सब्जी की दुकानें बंद करवाई। थाना सिटी के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ कुछ सब्जी विक्रेताओं को हिरासत में लिया है। 

संगरूर: पुलिस ने सख्ती से कराया कर्फ्यू का पालन 
पुलिस की सख्ती के बाद आखिरकार लोग कर्फ्यू का पालन करने के लिए विवश हो गए। बुधवार को पूरे इलाके में सन्नाटा छाया रहा और लोग घरों से निकलने में घबराने लगे। मंगलवार को लोगों ने कर्फ्यू जमकर उल्लंघन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने कडे़ कदम उठाए। 

एसडीएम मनजीत कौर और एसएचओ जतिंदरपाल सिंह ने इलाके का दौरा करके हालात का जायजा लिया। पूरा दिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पहरा रहा। एसडीएम मनजीत कौर ने लोगों से सावधानी, संयम तथा सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग धीरज रखें और संकट के इस दौर में सहयोग दें। समाज की आपसी दूरी ही कोरोना वायरस को खत्म करेगी। 

Corona virus in Punjab: Curfew violations in many places of Punjab
पुलिस ने भी दिखाई सख्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा लोगों ने आपसी मेलजोल को बंद नहीं रखा तो यह वायरस जीवित रहेगा और एक दूसरे में स्थानांतरित होता रहेगा। दूसरी तरफ एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को कड़ी फटकार लगाई। हालांकि बुधवार को सड़कों पर बेवजह घूमने वालों की तादाद इक्का दुक्का ही रही। अधिकारियों ने कहा कि लोग अपने आप को घरों में ही सीमित रखें और लोगों के सहयोग से ही इन हालात से निपटा जा सकेगा। 

फरीदकोट: पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक, डंडे भी बरसाए  
कोरोना वायरस को लेकर केंद्र व राज्य सरकार समेत जिला प्रशासन की ओर से लोगों से लगातार घरों में रहने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके फरीदकोट में कई स्थानों पर लोग बिना वजह सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जिला पुलिस ने बुधवार को सख्ती दिखाई और कर्फ्यू की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अपने अंदाज में कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में किसी भी तरह की ढील नहीं दी गई थी। इसके बावजूद बुधवार सुबह फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो में करियाना, सब्जी व फल समेत दवा की दुकानें खुल गईं। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने दुकानों को बंद करवाया और लोगों को लौटाया। इस दौरान फरीदकोट में क्रिकेट मैच खेलकर टाइम पास कर रहे नौजवानों से बैठक लगवाई। बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों की डंडा परेड भी की गई। मौके पर आईजी हरदयाल सिंह मान अपनी टीम के साथ फरीदकोट पहुंचे और एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी के साथ कर्फ्यू को लेकर पुलिस की व्यवस्था का जायजा लिया। 

कपूरथला: धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में महिला समेत 31 नामजद
कपूरथला जिले में कर्फ्यू और लॉकडाउन का उल्लंघन करने में लोग गुरेज नहीं कर रहे हैं। थाना सिटी, थाना कोतवाली और थाना बेगोवाल की पुलिस ने ऐसा करने वाली एक महिला समेत 31 लोगों को नामजद किया है। इनमें सुबह के समय सब्जी की दुकानें खोलने वाले दुकानदार भी शामिल हैं। 

जिले में कर्फ्यू के उल्लंघन के 19 केस दर्ज, 17 गिरफ्तार

Corona virus in Punjab: Curfew violations in many places of Punjab
होशियारपुर में खुली रहीं दुकाने।

होशियारपुर एक ओर जिले में कर्फ्यू को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस कर्मी पूरी तत्परता से जुटे हैं लेकिन लोग कर्फ्यू को हलके में ले रहे हैं। उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने दनादन मामले दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस ने कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में थानों में 19 परचे दर्ज किए हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

इनमें से ज्यादातर मामले कर्फ्यू होने के बावजूद दुकानें खोलकर सामान की बिक्री किए जाने के हैं, जबकि एक जिम मालिक पर भी जिम खुला रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। थाना सिटी की ओर से कर्फ्यू के दौरान बिना इजाजत और बिना कारण घूमते पाए गए 7 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया है। 

कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में टांडा पुलिस ने 4, मेहटियाना, चब्बेवाल, गढ़शंकर, गढ़दीवाला और दसूहा पुलिस ने 1-1 मामला दर्ज किया है जबकि हरियाना, हाजीपुर, थाना सदर और थाना सिटी ने 2-2 मामले दर्ज किए हैं। थाना माडल टाउन पुलिस ने कर्फ्यू उल्लंघन के आरोप में 3 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा सड़कों पर निकले लोगों पर पुलिस लट्ठ बरसा रही है। साथ ही उठक-बैठक करवा कर कर्फ्यू के दौरान बाहर किलने से तौबा भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed