फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona virus in Punjab: Case filed for gathered five people in procession in Punjab

न्यूजीलैंड से भारत आया शादी करवाने तो केस दर्ज, कनाडा से आए बराती को देख मचा हड़कंप

Tue, 24 Mar 2020 12:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/संगरुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/संगरुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Mar 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
corona virus in Punjab: Case filed for gathered five people in procession in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

न्यूजीलैंड से आए संगरूर के गांव बींबड़ी के प्रभजोत सिंह पर जनता कर्फ्यू के दौरान शादी के लिए पांच लोगों को साथ लेकर जाने पर केस दर्ज किया गया है। उस पर सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है। भवानीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि प्रभजोत सिंह निवासी बींबड़ी कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड से भारत आया था।

विज्ञापन


इसे कोरोना वायरस के मद्देनजर सेहत विभाग द्वारा घर में रहने की सख्त हिदायत दी गई थी लेकिन उसने सरकारी हिदायतों का उल्लंघन किया और जनता कर्फ्यू के दौरान ही पांच लोगों को साथ लेकर विवाह करवाने चला गया। हालांकि आनंद कारज के बाद युवक ने दुल्हन की विदाई नहीं करवाई और गांव लौट आया। पुलिस ने डीसी के आदेशों पर कार्रवाई कर प्रभजोत सिंह के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जलालाबाद: बारात में कनाडा से आए व्यक्ति को देख मचा हड़कंप
गुरुहरसहाए के गांव हाजीबेटू से गांव तारेवाला में आई बारात में कनाडा से व्यक्ति के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कनाडा से आए व्यक्ति को काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया और उसका चेकअप शुरू करवाया। उक्त व्यक्ति ने कनाडा से आने की जानकारी सिविल अस्पताल में भी नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुहरसहाए के नोडल अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि हाजीबेटू से संबंधित विदेश से आए नागरिक की उनके पास कोई जानकारी नहीं है और न ही संबंधित परिवार ने सिविल प्रशासन से संपर्क किया है। डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि संदिग्ध के घर के बाहर पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। उक्त नागरिक की डॉक्टर घर में ही जांच कर रहे हैं। 

विदेशों से फिरोजपुर पहुंचे 780 लोग, निगरानी में  

फिरोजपुर सिविल अस्पताल में कोरोना संदिग्ध एक व्यक्ति पहुंचा है। उसे डॉक्टरों ने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर किया है। मेडिकल कॉलेज में उक्त व्यक्ति के सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा विदेश से फिरोजपुर में तकरीबन 780 लोग पहुंचे हैं जो सेहत विभाग की निगरानी में हैं। उधर, सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. अविनाश जिंदल ने बताया कि गांव सतियां वाला निवासी सोना सिंह का चेकअप कराने के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अब तक उसकी रिपोर्ट उनके पास नहीं पहुंची है।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश केस उनके पास खांसी और जुकाम के आ रहे हैं। उनका चेकअप कर उन्हें दवा देकर घर में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोई मरीज दाखिल नहीं है। रविवार को एक मरीज गांव सतिया वाला से उनके पास पहुंचा था। उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। 

वहां पर उसके सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्हें उक्त व्यक्ति कोरोना संदिग्ध लग रहा था लेकिन जब तक रिपोर्ट उनके पास नहीं पहुंचती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। दूसरी तरह, विदेश से फिरोजपुर में तकरीबन 780 लोग पहुंचे हैं। उनके नामों की सूची सिविल अस्पताल फिरोजपुर में है। उक्त सभी लोग सेहत विभाग की निगरानी में है और सभी का चेकअप किया जा चुका है। जो लोग विदेश से फिरोजपुर में पहुंच रहे हैं उनके नामों की जानकारी सिविल अस्पताल में पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed