फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Chandigarh: Relieving news for Chandigarh residents

चंडीगढ़ के लिए राहत भरी खबर, 24 घंटे में कोरोना का कोई मामला नहीं आया सामने

Wed, 25 Mar 2020 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Mar 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Chandigarh: Relieving news for Chandigarh residents
Chandigarh - फोटो : social media

चंडीगढ़ के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 में भर्ती 6 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, कुछ की आनी बाकी है। चंडीगढ़ में अब तक 58 संदिग्धों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 7 में कोरोना की पुष्टि हुई है। 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने न आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह लॉकडाउन का प्रभाव है, इसलिए जरूरी है कि लोग जागरूक रहें और बचाव के निर्देशों का पालन करें। 

विज्ञापन


इनकी रिपोर्ट आई निगेटिव
जीएमएसएच में भर्ती चंडीगढ़ निवासी 50 साल की महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पीजीआई में भर्ती 51 साल के अमेरिकन की रिपोर्ट भी निगेटिव है। चंडीगढ़ के 33 साल के संदिग्ध मरीज में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, जीएमसीएच में भर्ती चंडीगढ़ निवासी 75 साल की महिला की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन


नयागांव निवासी 32 साल के संदिग्ध मरीज की भी रिपोर्ट निगेटिव है। पीजीआई में भर्ती पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के 35 साल के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। चंडीगढ़ के एक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए जीएमसीएच में भर्ती एक पुरुष और एक महिला में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। जीएमसीएच में भर्ती चंडीगढ़ निवासी 22 साल के संदिग्ध मरीज की भी रिपोर्ट निगेटिव है। जीएमसीएच में भर्ती ट्रैवल हिस्ट्री वाले चंडीगढ़ निवासी 25 साल के एक युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पीजीआई में भर्ती मोहाली निवासी 31 साल के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के कई पासपोर्ट सेवा केंद्र 31 तक बंद 

भारत सरकार के आदेश पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से संचालित चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के कई पासपोर्ट सेवा केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। लुधियाना, चंडीगढ़ व अंबाला के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र फिलहाल काम नहीं करेंगे। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र भी बहाल नहीं रहेंगे। विदेश मंत्रालय के निर्देश पर पासपोर्ट सेवा केंद्र की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस अवधि में मंत्रालय व अन्य एजेंसियों से अति आवश्यक जनसंपर्क, पत्र व्यवहार के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय सेक्टर 34 कार्यालय में कुछ कर्मचारी कार्य करते रहेंगे। कोई आवेदक जानकारी लेना चाहते हैं तो वह 0172-2624987,88,89 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

कॉल करने पर घर तक दवाइयां पहुंचाएगा प्रशासन, नंबर जारी 
यूटी प्रशासन मोबाइल कॉल करने पर दवाइयों की होम डिलिवरी करेगा। इसके अलावा बुधवार से कर्फ्यू के दौरान अस्पताल व केमिस्ट शॉप खुली रहेंगी। केमिस्ट शॉप मालिकों को अपने कर्मचारियों के लिए डीसी ऑफिस से पास बनवाना होगा। दवाइयों की होम डिलीवरी के लिए लोग सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक 9815272650, 9814055034, 9876537241 पर कॉल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed