फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona vaccine will be available on sunday too in Chandigarh

रविवार को भी लगेगा कोरोना का टीका

Sun, 21 Mar 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be available on sunday too in Chandigarh
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में रविवार को भी जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सेक्टर-45 के साथ डड्डूमाजरा के टीकाकरण केंद्र में लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि अवकाश के दिन वे अपने घर के सदस्यों के साथ टीकाकरण करवाने आ सकें। वहीं, दूसरी तरफ शनिवार को शहर के 38 केंद्रों पर 1930 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसमें 179 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली खुराक व 216 ने दूसरी खुराक लगवाई, जबकि अग्रिम पंक्ति के 171 कर्मचारियों ने पहली व 165 ने दूसरी खुराक ली। 45 से 60 साल के बीच के 195 गंभीर मरीजों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। वहीं, 60 साल से ज्यादा उम्र के 1004 लाभार्थियों को पहली खुराक लगाई गई। टीकाकरण के लाभार्थियों की कम होती संख्या के कारण निजी अस्पतालों ने धीरे-धीरे अपने यहां बनाए गए टीकाकरण केंद्र बंद करने शुरू कर दिए हैं। यही वजह है कि 45 टीकाकरण केंद्रों में से शनिवार को 38 पर ही टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed