फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona vaccination... target accomplished in villages, now every house knocks towards the city

कोरोना टीकाकरण... गांवों में लक्ष्य पूरा, अब शहर की ओर हर घर दस्तक

Mon, 04 Jul 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination... target accomplished in villages, now every house knocks towards the city
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण की सफलता के लिए चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान के तहत शनिवार से दूसरा चरण शुरू हो गया। अभियान में लगी टीम ने विभाग की ओर से चिह्नित किए गए शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के घर दौरा करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। अब टीम का लक्ष्य वे शहरी क्षेत्र हैं जहां अब भी टीकाकरण अधूरा है। इसके तहत सेक्टर-48 और 49 के घरों में दस्तक शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत संचालित 13 टीमों में से लगभग सभी ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस दौरान टीम ने सभी घरों का दौरा किया लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिला। लोग टीका लगवाने में अब भी कतरा रहे हैं। फिलहाल गांव का लक्ष्य पूरा करने के बाद अब शहर में हर घर दस्तक देना शुरू कर दिया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए शहर में सोसाइटी, एसोसिएशन, पार्षद और अन्य व्यक्ति विशेष से सहयोग लिया जाएगा। सोसाइटी के साथ मिलकर उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर टीकाकरण का संदेश भेजा जाएगा। संबंधित सोसाइटी के लोगों के राय से वहां एक या दो दिन शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट-
अब तक का टीकाकरण परिणाम
18 वर्ष से ज्यादा- 10,87,371
प्रिकॉशन डोज- 53,859
12-14 साल- 33,798
15-18 साल- 73,775
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed