{"_id":"6075feff8ebc3e8d34562508","slug":"corona-s-impact-due-to-containment-zone-many-students-did-not-reach-the-board-practical-what-did-cbse-say-know-chandigarh-news-pkl4102803173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन के कारण कई विद्यार्थी बोर्ड प्रैक्टिकल में नहीं पहुंचने से हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन के कारण कई विद्यार्थी बोर्ड प्रैक्टिकल में नहीं पहुंचने से हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में 12वीं सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही है। ऐसे में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों के कारण ट्राइसिटी के कई विद्यार्थी कंटेनमेंट जोन में आ गए हैं। इस कारण विद्यार्थी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर परेशान हो रहे हैं और शिक्षकों को फोन और संदेश भेजकर सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी परीक्षा रद्द तो नहीं हो जाएगी या वो फेल तो नहीं हो जाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है, उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा देने का दोबारा मौका मिलेगा।
सीबीएसई की क्षेत्रीय नोडल अधिकारी रीमा धीवान ने बताया कि अगर कोई विद्यार्थी कोरोना संक्रमित है या उसका घर कंटेनमेंट जोन आ गया है। ऐसे विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 11 जून से पहले आयोजित की जाएगी। कंटेनमेंट जोन वाले विद्यार्थियों के लिए दोबारा बोर्ड परीक्षक को बुलाया जाएगा। मनीमाजरा के सरकारी स्कूल की एक लेक्चरर ने बताया कि उनकी कक्षा के 4-5 विद्यार्थी ढकोली से आते हैं, उनके क्षेत्र को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इसके बाद विद्यार्थी बार-बार फोन कर बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए परेशान हो रहे हैं। इसी हफ्ते इन बच्चों की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की गई थी। सेक्टर- 35 के सरकारी स्कूल के प्राचार्य देबेंद्र ने बताया कि उनके स्कूल में बारहवीं समाजशास्त्र का एक विद्यार्थी कंटेनमेंट जोन में आया है। सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि जो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो या जिसका घर कंटेनमेंट जोन में आ रहा हो, उनकी फॉर्म में स्कूल सी लिखेगा। इसका अर्थ है विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं है, कोरोना संक्रमण के कारण वह परीक्षा नहीं दे सकेगा। ऐसे विद्यार्थियों की सूची बनाकर सीबीएसई इनके लिए दोबारा प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा।