{"_id":"5e6fbdfe8ebc3ea7ba7739bf","slug":"corona-s-awe-sitco-cancels-baisakhi-food-festival-chandigarh-news-pkl369755833","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: सिटको ने रद्द किया बैशाखी फूड फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: सिटको ने रद्द किया बैशाखी फूड फेस्टिवल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सिटको ने अप्रैल में होने वाले बैशाखी फूड फेस्टिवल को स्थगित कर दिया है। वायरस के संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं होने तक फेस्टिवल के आयोजन पर रोक रहेगी। अब विभागीय अधिकारी मई, जून माह में फेस्टिवल के आयोजन करने की योजना बना रहे हैं।
बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूटी प्रशासन पहले ही महामारी की अधिसूचना जारी कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहने के निर्देश प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की ओर से जारी किए गए हैं। सिटको द्वारा हर वर्ष बैशाखी को लेकर अप्रैल माह की 12, 13 और 14 तारीख को बैशाखी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोराना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे विभागीय अधिकारियों ने रद्द कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो जाता तब तक किसी प्रकार का कोई भी आयोजन सिटको द्वारा नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अभी इस फेस्टिवल को लेकर मई या जून माह में करने की योजना बनाई जा रही है।
सिटको के सभी होटलों में अलर्ट के निर्देश
सिटको के द्वारा शहर में चार होटलों के साथ ही कई रेस्टोरेंट भी संचालित किए जाते हैं। कोरोना को लेकर विभागीय अधिकारियों ने होटल कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी होटलों में सैनिटाइजर और अन्य जरूरी तैयारियां रखने को कहा गया है।