फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona report not recorded in bulletin even after 14 days of coming positive

Chandigarh News: कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 14 दिन बाद भी बुलेटिन में दर्ज नहीं

Wed, 27 Sep 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Corona report not recorded in bulletin even after 14 days of coming positive
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम क्या हुई, स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों को लेकर अनदेखी का रवैया अपनाने लगा है। स्थिति यह है कि अब संक्रमित मरीजों का विवरण आईडीएसपी पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है लेकिन काम के नाम पर कोविड बुलेटिन प्रतिदिन जारी किया जा रहा है। इतना ही नहीं मरीज को अस्पताल में भर्ती करने में भी अनदेखी का मामला सामने आया है। इसका फायदा उठाकर मरीज संक्रमण के दौरान भी धड़ल्ले से रिक्शे पर सवारियां ढोता रहा। वहीं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि किशनगढ़ का मरीज चंडीगढ़ के दायरे में नहीं आता है।स्वास्थ्य विभाग ने 11 सितंबर को जिन लोगों के नमूने कोरोना जांच को लिए थे, उसकी रिपोर्ट 12 सितंबर की दोपहर दो बजे आई। उस रिपोर्ट में किशनगढ़ निवासी एक 50 वर्षीय पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उस रिपोर्ट के आधार पर क्वारंटीन करने वाली टीम भी उस मरीज के पास पहुंची लेकिन मौके से सूचना देने के बावजूद मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के लिए लेने नहीं आई। घंटों गुजारकर टीम वहां से लौट गई जबकि संक्रमित रिक्शा चालक था सवारियां ढोता रहा।
विज्ञापन


कोविड बुलेटिन के नाम पर महज दिखावा
एक तरफ स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि प्रतिदिन कोविड से जुड़ी सभी सूचनाएं बुलेटिन में जारी की जा रही हैं। वहीं इस घटना से यह सच्चाई सामने आ रही है कि आईडीएसपी के पोर्टल पर भी गलत सूचनाएं दी जा रही हैं क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 सितंबर को जारी कोविड बुलेटिन में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 100693 थी। यह संख्या 26 सितंबर की बुलेटिन में भी ठीक यही रही।
विज्ञापन

मौत के आंकड़ों में भी हुई थी हेरफेर
बता दें कि संक्रमित मरीजों की जानकारी अपडेट करने में अनदेखी करने वाले विभाग ने कोविड में मौतों के आंकड़े में भी भारी हेरफेर किया था, जिसे बाद में विभाग ने खुद स्वीकार किया। प्रशासन के निर्देश पर विभाग ने एक बार में 256 कोविड मौतों को खुलासा कर मृतकों की संख्या 820 से बढ़ाकर 1,076 कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 14 दिन बाद भी बुलेटिन में दर्ज नहीं करना मामला गंभीर है। जिम्मेदार अधिकारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण लिया जाएगा। -अजय चगती, स्वास्थ्य सचिव, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed