फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona positive found Chandigarh corona chain becoming increasingly active infected family

चंडीगढ़ में मिले 23 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित परिवार से तेजी से सक्रिय हो रही है कोरोना की चेन

Fri, 24 Jul 2020 11:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona positive found Chandigarh corona chain becoming increasingly active infected family
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए। अब मरीजों की संख्या 823 हो गई है। 46 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। शहर में कोरोना की चेन संक्रमित लोगों के ही परिवार में तेजी से सक्रिय हो रही है। परिवार का एक सदस्य संक्रमित होने के बाद पूरा परिवार चपेट में आ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण शहर में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को जिन 23 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, उनमें सेक्टर-42 निवासी 35 साल की महिला, 10 साल का बच्चा, सेक्टर-24 निवासी 30 साल का पुरुष, सेक्टर-22 निवासी 50 साल का पुरुष, मनीमाजरा निवासी 52 साल का पुरुष, सेक्टर-45 में 54 साल की महिला, बहलाना में 23 साल का युवक, सेक्टर-48 में 25 साल का युवक, सेक्टर-45 में 47 साल का पुरुष और 26 साल की महिला, सेक्टर-19 में 52 साल का पुरुष, सेक्टर 41 में 24 साल का युवक और सेक्टर-30 के एक ही परिवार में 75 साल का वृद्ध , 39 साल का पुरुष, 60 साल की वृद्धा और 11 साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि सेक्टर-38 वेस्ट में 42 साल की महिला, सेक्टर-22 में 28 साल के पुरुष, सेक्टर-43 में 54 साल के पुरुष और सेक्टर-19 में एक ही परिवार में 28 साल के युवक, 25 साल के युवक, 38 साल की महिला और 62 साल की वृद्धा अपने परिवार के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुई हैं। इसके साथ ही सेक्टर-50 और सेक्टर-19 निवासी चार मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। इनमें से दो सूद धर्मशाला और दो होम क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed