फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former deputy mayor found corona positive, bjp chandigarh office may face problem

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में हुए यज्ञ में शामिल पूर्व डिप्टी मेयर मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Fri, 07 Aug 2020 03:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 07 Aug 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
former deputy mayor found corona positive, bjp chandigarh office may face problem
भाजपा कार्यालय में हवन यज्ञ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का संक्रमण अब भाजपा कार्यालय पहुंच चुका है। बुधवार को कार्यालय में आयोजित यज्ञ में शामिल शहर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। यज्ञ राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय कमलम में आयोजित पूजा और यज्ञ हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, शहर के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। हरदीप सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय को सभी कार्यकर्ताओं व लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


हरदीप सिंह अकाली दल के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी वीरवार को अपने फेसबुक अकाउंट से दी। फेसबुक पर उन्होंने लिखा कि वीरवार को उनकी सेहत थोड़ी ठीक नहीं लगी इसलिए वह अस्पताल गए, जहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में जो लोग भी आए हैं, वह अपना ध्यान रखें और अगर कोई लक्षण दिखाई दे तो अपनी कोरोना जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच कराई जाएगी। कहा कि, वीरवार को रिपोर्ट आने के बाद से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं, प्रदेश भाजपा के महामंत्री रामवीर भट्टी ने बताया कि हरदीप सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से प्रदेश भाजपा कार्यालय को सभी कार्यकर्ताओं व लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बुधवार को हुए यज्ञ में यह नेता हुए थे शामिल
हरदीप सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद से शहर के भाजपा नेताओं में हड़कंप की स्थिति है। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को एक यज्ञ व हवन का आयोजन किया गया था, जिसमें हरदीप सिंह भी शामिल हुए थे।


इस यज्ञ में प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता समेत हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, ब्रह्मकुमारी समाज से वीके शर्मा, नेहा, पवन, राधेश्याम गर्ग, जीवन ज्योति चर्च पीजीआई और क्राइस चर्च से राजीव मसीह, प्रदेश भाजपा के महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, गौरव गोयल, अमित राणा, तजिंदर सरन, महेंद्र निराला, विजय राणा, रविकांत शर्मा, डीप सिंह, नरेश अरोरा, गजेंद्र शर्मा, जितेंद्र मल्होत्रा आदि कई नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed