फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona knocked again Bapudham Chandigarh members family infected

चंडीगढ़ के बापूधाम में कोरोना फिर दी दस्तक, एक ही परिवार के 5 सदस्य संक्रमित

Fri, 24 Jul 2020 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corona knocked again Bapudham Chandigarh members family infected
चंडीगढ़। कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों से कोरोना के 20 नए मामले सामने आए। इनमें बापूधाम के एक ही परिवार के 5 सदस्य भी शामिल हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 800 पहुंच गई है। वहीं, अभी 48 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

शहर में जिन 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें मौलीजागरां की 73 साल की वृद्धा, सेक्टर-40 का 21 साल का युवक, रामदरबार के एक ही परिवार के 12 व 14 साल की 2 बच्चियां और 51 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पंजाब में कार्यरत सेक्टर-32 के 43 साल के पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। घर की नौकरानी समेत परिवार के 7 सदस्यों का जांच का नमूना लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बापूधाम के पूर्व में मिले संक्रमित परिवार के 5 सदस्य कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें 80 साल की वृद्धा, 23 साल की युवती, 22 साल का युवक, 52 साल का पुरुष और 62 साल का वृद्ध शामिल है। इनके अलावा सेक्टर-61 से 63 साल की वृद्धा, मनीमाजरा से 23 साल की युवती, धनास से 28 साल का पुरुष, सेक्टर-42 से 40 साल का पुरुष, सेक्टर-32 से एक ही परिवार की 35 साल की महिला व 5 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सेक्टर-21 से 41 साल की महिला, मनीमाजरा से 30 साल का पुरुष और सेक्टर 38 के 50 साल के पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी तरफ जीएमएसएच-16, सूद धर्मशाला व पीजीआई में भर्ती कोरोना के 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed