फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona kills Kabaddi coach forced work fields Karmjit Kabaddi player

कबड्डी पर कोरोना की मार, खेतों में काम करने को मजबूर कोच, 20 साल तक कबड्डी के खिलाड़ी रहे कर्मजीत

Fri, 28 Aug 2020 10:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Corona kills Kabaddi coach forced work fields Karmjit Kabaddi player
चंडीगढ़। कोरोना के कहर से खेल भी प्रभावित है। स्वीमिंग पूल बंद हैं और कबड्डी के खेल पर बुरी मार पड़ी है। हालत यह हो चुकी है कि सर्किल कबड्डी अकादमी चलाने वाले कोच और रेफरी को परिवार का खर्चा उठाने के लिए खेतों में काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जी हां! हम बात कर रहे हैं कर्मजीत सिंह की। 20 साल तक कबड्डी के खिलाड़ी रहे कर्मजीत खरड़ के पास अपने गांव बजहेडी में कबड्डी की अकादमी चलाते थे। साथ ही सर्किल कबड्डी के चंडीगढ़, मोहाली, पंजाब में होने वाले टूर्नामेंट में रेफरी का काम किया करते थे। लेकिन कोरोना महामारी से उनका रोजगार छिन गया। हालत यह है कि उन्हें परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

हर मैच में 1500 रुपये कमा लेते थे कर्मजीत
कर्मजीत सिंह ने बताया कि वह बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग देते थे। घर का खर्चा चलाने के लिए सर्किल कबड्डी के मुकाबलों में रेफरी का काम करते थे। महीने में 15-20 मैच होते थे। हर मैच से 1500 रुपये की आमदनी होती थी। लेकिन कोरोना के कारण मैच बंद होने से उनका रोजगार छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी नहीं हुई, मां और बड़े भाई के बच्चों के पालन-पोषण की उठा रहे जिम्मेदारी
कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई है। पिता और बड़े भाई का देहांत हो चुका है। उनके बच्चों और मां का पालन-पोषण रेफरी के तौर पर कमाए गए पैसों से होता था। टूर्नामेंट बंद होने के बाद गांव में खेत पर काम करने के लिए मजबूर हैं।

स्वीमिंग पूल में लटके पड़े हैं ताले
कोरोना के चलते प्रशासन ने स्वीमिंग पूलों को खोलने की इजाजत नहीं दी है। इन पर ताले लटके हैं। इस वजह से तैराकी के खिलाड़ियों और सीखने वालों में मायूसी छाई है। ट्राइसिटी में कई स्वीमिंग पूल हैं, जो ओपन और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने हुए हैं, लेकिन यहां पर वीरानी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed