फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   35 athletes from Haryana to showcase their mettle in Delhi.

Chandigarh-Haryana News: दिल्ली में दम दिखाएंगे हरियाणा के 35 एथलीट

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में 12 पुरुष और 23 महिला खिलाड़ी उतरेंगे, ट्रैक के साथ फील्ड स्पर्धाओं में भी पदक की उम्मीद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय एथलेटिक्स के मंच पर हरियाणा के 35 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 का आयोजन 10 सितंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। हरियाणा की टीम में 12 पुरुष और 23 महिला एथलीट शामिल हैं। खिलाड़ी दौड़, कूद और थ्रो की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

पुरुष वर्ग में बलकिशन और विकास दलाल 3000 मीटर स्टीपलचेज में उतरेंगे। नुजरत 100 मीटर, कृष्ण कुमार 800 मीटर और विक्रांत पांचाल 400 मीटर दौड़ में चुनौती पेश करेंगे। लंबी कूद में मोहम्मद अता साजिद और अविनाश कुमार दम लगाएंगे। भाला फेंक में प्रमोद, हैमर थ्रो में आशीष जाखड़ और अमित पुंडीर व गोला फेंक में संयम मुकाबले में होंगे। अंकित भी 3000 मीटर स्टीपलचेज में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में भी हरियाणा की मजबूत मौजूदगी रहेगी। 100 मीटर में तमन्ना और 400 मीटर में किरण पहल उतरेंगी। 800 मीटर में पूजा और 1500 मीटर में प्रगति चुनौती देंगी। लंबी कूद में परीक्षा तथा ऊंची कूद में खुशी, पूजा शर्मा, पूजा सिंह और रूबीना यादव मैदान में होंगी। पोल वॉल्ट में वंशिका घनघस हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा एथलेटिक्स के महासचिव प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि फील्ड स्पर्धाओं में हरियाणा के कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी। अनीशा, प्रिया, सीमा कालीरमण और निधि रानी चक्का फेंक में उतरेंगी। गोला फेंक में अंशु धनखड़, मनप्रीत कौर और योगिता परमार चुनौती देंगी। भाला फेंक में दीपिका, पूनम, भव्य पिलानिया और ज्योति तथा हैमर थ्रो में साक्षी भाग लेंगी। सान्या यादव भी चक्का फेंक में दावेदारी पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed